इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का रोमांच अपने चरम पर पहुंचता जा रहा है। इसी जबरदस्त रोमांच के बीच बल्लेबाजों में भी रनों की होड़ लग गई है। हर किसी बल्लेबाज की ऑरेंज कैप पर नजरें हैं और ऐसे में वो बल्ले का दम दिखाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हर मैच के साथ ये रेस बड़ी दिलचस्प होती जा रही है।
ऑरेंज कैप की रेस हो रही है मजेदार
इस सीजन में रनों की रेस में अब तक के सफर पर बात करें तो टॉप फाइव में स्थानों में उठा-पटक बरकरार है। तो आईए डालते हैं ऑरेंज कैप की रेस में मौजूद टॉप-5 बल्लेबाजों पर….
डेविड वार्नर(सनराईजर्स)- 264 रन
सनराईजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर का इस आईपीएल सीजन में भी जलवा दिख रहा है। डेविड वार्नर ने इस सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अब तक रनों की रेस में अपने आपको सबसे आगे रखा है। डेविड वार्नर ने अब तक खेले 4 मैचों में 264 रन बना लिए हैं।

जॉनी बेयरेस्टो(सनराईजर्स) – 246 रन
सनराईजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर तो लय में लग ही रहे हैं तो साथ ही उनके जोड़िदार जॉनी बेयरस्टो भी कम नहीं हैं। जॉनी बेयरेस्टो के लिए ये पहला सीजन है और उन्होंने अपना प्रभाव छोड़ने में कोई कमी नहीं रखी है। बेयरेस्टो ने अब तक खेले 4 मैचों में 246 रन बनाए है और वो दूसरे स्थान पर हैं।

आन्द्रे रसेल(केकेआर)- 207 रन
कोलकाता नाइट राईडर्स के विध्वंसक बल्लेबाज आन्द्रे रसेल का तूफान इस सीजन में थमने का नाम नहीं ले रहा है। आन्द्रे रसेल का तूफानी अवतार हर मैच के साथ खतरनाक होता जा रहा है और अब वो इस सीजन में अपने रनों की संख्या को 200 के पार पहुंचा चुके हैं। रसेल ने इस सीजन में 4 मैचों में 207 रन बना लिए हैं। और वो अब तक के तीसरे सबसे बड़े स्कोरर हैं।

नीतिश राणा(केकेआर)- 169 रन
कोलकाता नाइट राईडर्स के युवा बल्लेबाज नीतिश राणा ने अब तक इस सीजन में काफी प्रभावित किया है। नीतिश राणा की फॉर्म की बात करें तो उन्होंने इस सीजन में एक मैच में फ्लॉप रहने के अलावा बढ़िया बल्लेबाजी की है तभी तो वो रनों की रेस में 4 मैचों में 169 रन बनाकर चौथे स्थान पर हैं।

पार्थिव पटेल(आरसीबी)- 163 रन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम इस सीजन में काफी खराब रही है लेकिन वहीं उनके लिए सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने जोरदार प्रदर्शन किया है। पार्थिव पटेल ने हर मैच के साथ अपनी छोटी-छोटी पारियों की बदौलत इस सीजन में 5 मैचों में 163 रन बना चुके हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- ऑरेंज कैप की रेस में सिर्फ 2 भारतीय, टॉप पर है यह दागी क्रिकेटर appeared first on Sportzwiki.