Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: केकेआर के खिलाफ 3 बदलाव के बाद इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का अभी तक का ये आईपीएल सीजन बहुत ही ख़राब गया है. बैंगलोर ने भी तक 4 मैच खेलें है और उसको चारों ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है. बैंगलोर का अगला मुकाबला फॉर्म में चल रही कोलकाता नाईट राइडर्स से होगा तो अपने घरेलू मैदान पर खेल रही बैंगलोर इस सीजन की पहली जीत के लिए अपने टीम में 3 बड़े बदलाव कर सकती है.

1. पार्थिव पटेल

बैंगलोर टीम के ओपनर पार्थिव पटेल इस समय में अच्छे फॉर्म में हैं और उन्होंने अपने टीम के लिए अभी तक रन भी बनाये हैं. पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पार्थिव पटेल ने पचास का आंकड़ा पार किया था अब पटेल नाईट राइडर्स के खिलाफ भी वो अपना ये फॉर्म बरक़रार रखना चाहेंगे.

2.मार्कस स्टोइनिस

अभी तक कई ओपनिंग जोड़ी के साथ उतर चुकी बैंगलोर की टीम इस मैच में भी एक नई ओपनिंग जोड़ी के साथ आ सकती है. बैंगलोर अब बिग बैस लीग में एक ओपनर के रूप में शानदार प्रद्रर्शन कर चुके मार्कस स्टोइनिस को ओपनिंग करने का मौका दे सकती है.

3.विराट कोहली

बैंगलोर टीम के कप्तान विराट कोहली वर्ल्ड के बड़े बल्लेबाजो में से एक हैं, लेकिन विराट अभी तक इस आईपीएल में बहुत अच्छा प्रद्रर्शन नहीं कर पाए हैं. जो बैंगलोर की हार का एक बड़ा कारण भी है. अब विराट कोलकाता के खिलाफ एक कप्तानी पारी जरुर खेल सकते हैं.

4.एबी डिविलियर्स

क्रिकेट की दुनिया में डिविलियर्स को 360 डिग्री में शॉट खेलने वाला सबसे बड़ा खिलाड़ी माना जाता है. एबी अभी तक अपनी क्षमता के अनुरूप इस आईपीएल में प्रद्रर्शन नहीं कर पाए हैं. अब डिविलियर्स अगर कोलकाता के खिलाफ अपने पुराने रंग में दिखे तो बैंगलोर की पहली जीत पक्की होंगी.

5.हेनरिक क्लासेन

अभी तक मोईन अली का प्रद्रर्शन देख कर लग रहा की कोलकाता के खिलाफ विराट मोईन की जगह हेनरिक क्लासेन  को मौका दे सकते हैं. क्लासेन स्पिन के खिलाफ अच्छे बल्लेबाज माने जाते है तो कोलकाता के पास कुलदीप यादव और पियूष चावला जैसे स्पिनर गेंदबाज हैं.

6.अक्षदीप नाथ

बैंगलोर का ये युवा विकेटकीपर बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में था. इसीलिए पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ विराट ने इस खिलाड़ी को मौका दिया था, लेकिन उस मैच में अक्षदीप नाथ की बल्लेबाजी नहीं आई थी. अब कोलकाता के खिलाफ अक्षदीप अच्छा प्रद्रर्शन करना चाहेंगे.

7.वाशिंगटन सुन्दर

अभी तक टीम से बाहर रहे वाशिंगटन सुन्दर को विराट कोलकाता के खिलाफ होने वाले मैच में मौका दे सकते हैं. सुन्दर टीम में दूसरे स्पिनर की भूमिका के साथ ही साथ निचले क्रम में आक्रामक बल्लेबाजी भी कर सकते हैं.

8.नाथन कूल्टर नाइल

अभी तक टीम से नहीं जुड़े नाथन कूल्टर नाइल अब अगले मैच में चयन के उपलब्द रहेंगे. नाथन के आने से बैंगलोर की डेथ ओवरों के समस्या खत्म हो सकती हैं. गेंदबाजी के साथ ही साथ नाथन अंत के समय में तेजी से बल्ला घुमा कर टीम के तेजी से रन भी बना सकते हैं.

9.मोहम्मद सिराज

चहल के बाद सिराज ही वो गेंदबाज है जिन्होंने अभी तक बैंगलोर के लिए अच्छी गेंदबाजी की हैं. सिराज कोलकाता के खिलाफ नाथन काल्टर नाइल के साथ मिल कर डेथ ओवरों में बैंगलोर के लिए अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं.

10.नवदीप सैनी

बैंगलोर के लिए मात्र 3 मैच खेंले नवदीप सैनी ने अभी तक अपनी गेंदबाजी से सभी को बहुत प्रभावित किया हैं. नवदीप लगातार 140+ की गाति से गेंदबाजी कर सकते हैं. अब कोलकाता के खिलाफ भी नवदीप अपनी टीम के लिए अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं.

11.युजवेंद्र चहल

आईपीएल के इस सीजन का पर्पल कैप इस समय युजवेंद्र चहल के पास ही है. जिन्होंने अभी तक 4 मैच में 8 विकेट लिए हैं. अब विराट चाहेंगे की चहल ऐसा ही प्रद्रर्शन कोलकाता के खिलाफ होंने वाले मैच में भी जारी रहें.

The post IPL 2019: केकेआर के खिलाफ 3 बदलाव के बाद इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर appeared first on Sportzwiki.