Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- प्लेऑफ के लिए पक्की हुई इन 3 टीमों की जगह, चौथे के लिए इन 2 के बीच जंग

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में हर मैच के साथ रोमांच नजर आ रहा है। इसी रोमांच के चलते आठ टीमों के बीच चल रही अंक तालिका में अंतिम चार में प्रवेश करने की रेस में भी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है। एक बार फिर से अंक तालिका ने अपनी करवट ली है।

पॉइंट टेबल में शनिवार को हुआ बड़ा बदलाव

शनिवार को दो मैच खेले गए जिसमें बेहतरीन मुकाबलें देखने को मिले। जहां एक तरफ लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम का अब तक तो जोर दिख रहा था उसी बीच शनिवार को दोनों मैचों में बड़ा स्कोर नहीं होने के बाद भी पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने सफलता हासिल की।

सुपर सेटरडे को पहले मैच में जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को आसानी से हरा दिया तो वहीं रात को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने फॉर्म में चल रही सनराईजर्स हैदराबाद को हराकर अंक तालिका में अपना स्थान मजबूत कर लिया।

चेन्नई सुपर किंग्स फिर पहुंचा नंबर 1 पर

एमएस धोनी के धुरंधरों ने पहले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 161 रनों का स्कोर चेज नहीं करने दिया और शानदार जीत के साथ एक बार फिर से पॉइंट टेबल में नंबर वन पर आ गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के 5 मैचों के बाद 4 जीत के साथ 8 अंक हैं और +0.159 की रन रेट है।

तो वहीं मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक हार के साथ ही सनराईजर्स हैदराबाद की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई। सनराईजर्स की +1.100 की रन रेट है।

मुंबई इंडियंस ने किया टॉप-4 में प्रवेश

इसके अलावा केकेआर की 4 मैचों में 6 अंकों के साथ +0.534 की रन रेट और अब किंग्स इलेवन पंजाब को हटाकर मुंबई इंडियंस ने टॉप-4 में प्रवेश कर लिया है जो 5 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक बटोर चुके हैं। जिनकी रनरेट +0.342 है।

तो वहीं अब किंग्स इलेवन पंजाब लुढ़क कर पांचवें स्थान पर जा पहुंची है। किंग्स इलेवन पंजाब के अलावा छठे पायदान पर दिल्ली कैपिटल्स और सातवें स्थान पर राजस्थान रॉयल्स मौजूद है। तो वहीं आरसीबी आखिरी पायदान पर है लेकिन उन्हें पहली जीत का इंतजार है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- प्लेऑफ के लिए पक्की हुई इन 3 टीमों की जगह, चौथे के लिए इन 2 के बीच जंग appeared first on Sportzwiki.