Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: 3 कारण क्यों विराट कोहली की आरसीबी को लगातार 6वीं हार मिली है

विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आईपीएल 2019 में अपनी छठवीं हार मिली है। टीम के लिए सीजन की शुरुआत काफी खराब रही थी और पहले ही मैच में सीएसके के खिलाफ वह 70 रन बनाकर आउट हो गये थे। इसके बाद मुंबई इंडियंस, एसआरएच, राजस्थान रॉयल्स, केकेआर और आज दिल्ली कैपिटल्स से हार मिली। ‘

आईये आपको 3 कारण बताते हैं, क्यों आरसीबी को लगातार 6 हार मिली है।

3. आउट ऑफ फॉर्म खिलाड़ियों को मौका

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने लगातार आउट ऑफ फॉर्म खिलाड़ी को टीम में मौका दिया है। शिमरोन हेटमायर लगातार फेल हो रहे थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें चार मैचों में मौका मिला।

इसके साथ ही विराट ने मोहम्मद सिराज को लगातार फ्लॉप होने के बाद टीम में मौका दिया है। गेंदबाजी के साथ ही उनकी फील्डिंग भी टीम के हार का कारण बन रही है। इसके बावजूद विराट उन्हें मौका दिए जा रहे हैं।

2. विराट और एबी डीविलियर्स पर निर्भरता

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बल्लेबाजी विराट कोहली और एबी डीविलियर्स पर पूरी तरह निर्भर दिख रही है। एक भी बल्लेबाज के आउट होने के बाद दूसरे बल्लेबाज पर काफी दबाव बढ़ जाता है।

अगर दोनों बल्लेबाज पवेलियन लौट जाते हैं तो टीम बड़ा स्कोर भी नहीं बना पाती। चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दोनों बल्लेबाज नहीं चले और टीम बड़ा स्कोर बनाने में असफल रही।

1. विराट कोहली के फैसले

कप्तान में विराट कोहली के फैसले भी टीम के हार का बड़ा कारण है। उन्होंने अभी तक वॉशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी को एक भी मैच में मौका नहीं दिया है। वहीं लगातार फ्लॉप हो रहे खिलाड़ियों को मौका दे रहे हैं।

इसके साथ ही विराट ने बल्लेबाजी क्रम में भी काफी बदलाव किये हैं। केकेआर के खिलाफ स्पिन गेंदबाजों को पिच से मदद मिल रही थी लेकिन इसके बावजूद उन्हें पवन नेगी की जगह टीम सऊदी को गेंदबाजी दी। विराट को मैदान में गेंदबाजी से बात करते हुए भी कम देखा जा रही है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post IPL 2019: 3 कारण क्यों विराट कोहली की आरसीबी को लगातार 6वीं हार मिली है appeared first on Sportzwiki.