Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: 3 स्टार विदेशी खिलाड़ियों जो इस सीजन अभी तक आईपीएल में टूरिस्ट बनकर रह गए हैं

आईपीएल 2019 के शुरू हुए एक सप्ताह से ज्यादा हो गये हैं। इस दौरान कई रोचक मुकाबले हुए वहीं इसके साथ विवाद भी जुड़ा। इस सब के बीच कई बड़े खिलाड़ियों को अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। आईपीएल की एक फ्रेंचाइजी के पास 20-25 खिलाड़ी होते हैं वहीं मैच में सिर्फ 11 ही खेलते हैं।

आज हम आपको 3 दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो अभी तक बेंच पर ही हैं।

3. मार्टिन गप्टिल

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज और टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मार्टिन गप्टिल को अभी तक एक भी मैच खेलने के मौका नहीं मिला है। वह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा हैं।

उनके लिए जॉनी बैरेस्टो और डेविड वॉर्नर लगातार बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। इसी वजह से शायद आगे के मैचों में भी मार्टिन गप्टिल को खेलना का मौका नहीं मिल पाए।

2. कार्लोस ब्रेथवेट

वेस्टइंडीज टीम के टी-20 कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट को इस साल नीलामी में कोलकाता नाईट राइडर्स ने खरीदा था। केकेआर की टीम ने उन्हें अभी तक एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं दिया।

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए पिछले मैच में सुनील नरेन चोटिल हो गये थे। इसके बाद केकेआर की टीम ने ब्रेथवेट को जगह नहीं देकर घरेलू बल्लेबाज निखिल नाईक को टीम में मौका दिया।

1. फाफ डू प्लेसिस

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान और दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाने वाले फाफ डू प्लेसिस को इस आईपीएल एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। फाफ ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था।

उन्होंने पहले क्वालिफायर में टीम को अपनी बल्लेबाजी की बदौलत जीत दिलाई थी। इसके बावजूद टीम उन्हें इस सीजन में एक भी मैच खेलना का मौका नहीं दे रही। पहले दो मैचों में टीम सिर्फ तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतरी थी। अंबाती रायडू की खराब फॉर्म की वजह से उन्हें आगे के मैचों में मौका मिल सकता है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post IPL 2019: 3 स्टार विदेशी खिलाड़ियों जो इस सीजन अभी तक आईपीएल में टूरिस्ट बनकर रह गए हैं appeared first on Sportzwiki.