Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- 30 मैच बाद जाने कौन सी 4 टीम कर रही हैं प्लेऑफ में क्वालीफाई, तो किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का कारवां अब तो जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे रोमांच अपने चरम सीमा को छूता जा रहा है। इस दौरान कई मैच अंतिम ओवर तक खींचे चले जा रहे हैं तो कई मैचों में टीमों को नाटकिय हार का सामना करना पड़ रहा है यानि अब आईपीएल का ये सीजन अपने पूरे शबाब पर पहुंच गया है।

अंक तालिका में हर मैच के साथ बदल रहा है समीकरण

इस रोमांच के बीच आधे से ज्यादा सफर के बाद अब सभी टीमों के लिए हर एक मैच अहम हो चला है क्योंकि हर मैच के परिणाम के साथ अंक तालिका में उठापटक मच गई है।

और इसी तरह से सुपर संडे को भी अंक तालिका में एक बड़ा बदलाव हुआ। जहां एक तरफ पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राईडर्स को हराकर अपने नंबर वन स्थान को और मजबूत किया तो वहीं दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने सनराईडर्स हैरदाराबाद को मात देकर चौथे से दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

इस तरह से अंक तालिका में एक के बाद एक हर मैच के साथ समीकरण बदलता जा रहा है।

टीम मैच  जीत हार   नेट रनरेट अंक
चेन्नई सुपर किंग्स 8 7 1 +0.288 14
दिल्ली कैपिटल्स 8 5 3 +0.418 10
कोलकाता नाइट राईडर्स 8 4 4 +0.350 8
मुंबई इंडियंस 7 4 3 +0.209 8
किंग्स इलेवन पंजाब 8 4 4 -0.093 8
सनराईजर्स हैदराबाद 7 3 4 +0.409 6
राजस्थान रॉयल्स 7 2 5 -0.587 4
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7 1 6 -1.202 2

 

ऑरेंज कैप की रेस में डेविड वार्नर हैं सबसे ऊपर

अंक तालिका के अलावा ये बदलाव रनों की रेस में भी जारी है। मैच दर मैच बल्लेबाजों के बीच रनों के लिए जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। जिसमें सनराईजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज डेविड वार्नर पहले स्थान पर मौजूद हैं।

डेविड वार्नर ऑरेंज कैप की रेस में 7 मैचों के बाद 400 रन बनाकर सबसे आगे हैं। तो वहीं उनको किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज केएल राहुल चुनौती दे रहे हैं जो 8 मैचों में 335 रन बना चुके हैं। इसके अलावा उन्ही के साथी क्रिस गेल भी 322 रन बनाकर टॉप-3 में बने हुए हैं।

बल्लेबाज मैच रन औसत
डेविड वार्नर(सनराईजर्स) 7 400 80.00
केएल राहुल(किंग्स इलेवन) 8 335 67.00
क्रिस गेल(किंग्स इलेवन) 8 322 53,66
आन्द्रे रसेल(केकेआर) 8 312 78.00
जॉनी बेयरेस्टो(सनराईजर्स) 7 304 43.42

 

पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं ये पांच गेंदबाज

ऑरेंज कैप को हथियाने के साथ ही पर्पल कैप पर कब्जा करने के लिए भी गेंदबाजों के बीच टक्कर दिख रही है। 30 मैचों के बाद पर्पल कैप की रेस की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज कगिसो रबाडा काफी आगे चल रहे हैं।

कगिसो रबाडा ने अब तक खेले 8 मैचों में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 17 विकेट हासिल कर लिए हैं। रबाडा के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के इमरान ताहिर 13 विकेट के साथ दूसरे तो आरसीबी के युजवेन्द्र चहल 7 मैचों में 11 विकेट ले चुके हैं।

गेंदबाज मैच विकेट इकॉनोमी
कगिसो रबाडा(दिल्ली) 8 17 7.70
इमरान ताहिर(सुपर किंग्स) 8 13 5.76
युजवेन्द्र चहल(आरसीबी) 7 11 7.07
क्रिस मौरिस(दिल्ली) 6 11 8.13
दीपक चाहर(सुपर किंग्स) 8 10 6.64

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- 30 मैच बाद जाने कौन सी 4 टीम कर रही हैं प्लेऑफ में क्वालीफाई, तो किसके पास है पर्पल और ऑरेंज कैप appeared first on Sportzwiki.