एक तरफ जहां एक ओर आईपीएल के 12 वें संस्करण का रोमांच चरम पर है, तो वहीं दूसरी ओर आरसीबी अभी भी अपनी पहली जीत कि लिए तरस रही है. जबकि वह अभी तक पांच मैच खेल चुकी है. इन पांच मैचों में उसे अभी तक एक जीत भी नसीब नहीं हुई है. पांच मैचों में पांच हार के बाद टीम अंकतालिका में सबसे नीचे बनी हुई है. अब तो प्लेआफ में विराट के राॅयल चैलेंजर्स को पहुंचने के लिए काफी प्रयासों की आवश्यकता होगी.

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विराट के राॅयल चैलेंजर्स बदले-बदले हुए नजर आ सकते है. इसमें कई खिलाड़ियों को रिप्लेसमेंट किया जा सकता है. लगातार पांच मैचों में हारने के बाद टीम में परिवर्तन दिखाई पड़ सकते है. देखा जाे तो गेंदबाजी में सुधार करने की आवश्यकता है, तो आज होने वाले इस मैच में गेंदबाजी परिवर्तन हो जाए तो किसी को अचरच नहीं मानना होगा, क्योंकि राॅयल चैलेंजर्स के गेंदबाज 2015 रन के टारगेट का पीछा करने मेेेें नाकामयाब साबित हुए थे.
अक्षदीप नाथः

विराट कोहली इस युवा खिलाड़ी को टीम से बाहर रखने पर विचार कर सकते हैं, क्योंकि अभी तक के प्रर्दशन को देखा जाए तो कुछ खास करने में सफल नहीं हो पाए है.
हालांकि केकेआर के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला था. लेकिन अगर बल्लेबाजी में विराट कोई भी परिवर्तन करने की सोचते हैं, तो अक्षदीप नाथ को टीम से बाहर बैठना सकता है.
लाॅकी फर्गयूशनः

राॅयल चैलेंजर्स की अगर गेंदबाजी की बात की जाए तो गेंदबाजी में बहुत सुधार करने की आवश्यकता है. उच्चस्तरीय गोंदबाजों के होने के बाद टीम अगर 205 रन के स्कोर को बचाव करने में असफल साबित हो रही है, तो इससे ज्यादा दुर्भाग्य की बात नहीं हो सकती है.
लाॅकी फर्गयूशन को दिल्ली के खिलाफ टीम से बाहर का रास्ता देखने पड़ सकता है, क्योंकि केकेआर के खिलाफ बेहद महंगे गेंदबाज के रुप में नजर आए थे. लाॅकी की जगह दूसरे विदेशी गेंदबाज को आज मौका विराट दे सकते है.
टिम साउदीः

कीवी गेंदबाज जो इस समय लय में नही दिखाई दे रहे है, केकेआर के खिलाफ इन्होंने 4 ओवरों में 61 रन खर्च कर दिए थे, जिसके कारण विराट इनके नाम पर भी विचार कर सकते है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post IPL 2019: केकेआर के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद आज इन 3 खिलाड़ियों को विराट दिखायेंगे टीम से बाहर का रास्ता appeared first on Sportzwiki.