Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: वीरेंद्र सहवाग ने इन 3 खिलाड़ियों को दिया आईपीएल में खिलाड़ियों पर हो रहे पैसे की बारिश का श्रेय

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विश्व के सबसे धनी क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक है. सबसे धनी क्रिकेट खिलाड़ियों की बात करें तो अभी भारतीय कप्तान विराट कोहली और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सबसे ऊपर आते हैं, लेकिन पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग विश्वास करते हैं, कि अभी भारतीय क्रिकेटरों के पास अच्छी आर्थिक स्थिति इसलिए है कि पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों के 2002 में प्रयास काफी अच्छे हैं. अगर वे ऐसा नहीं किये होते तो आज चीजे कुछ अलग होती.

सहवाग ने कहा कि यह 17 साल पहले के सीनियर खिलाड़ियों का प्रयास था, जिसमें बीसीसीआई ने क्रिकेटरों के साथ अर्जित राजस्व को साझा किया था.

मौजूदा क्रिकेटरों की स्थिति पर बोलते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा 

Indian cricket league ban was wrong: Sehwag

 

नयी दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान वीरेन्द्र सहवाग ने कहा, कि 17 वर्ष पूर्व सीनियर खिलाड़ियों के द्वारा घरेलु और अन्तर्राष्ट्रीय मैचो में प्रयास का नतीजा था. जिस राजस्व को बीसीसीआई के द्वारा साझा किया गया.

आगे वीरेंद्र सहवाग ने कहा, कि

“मेरा विश्वास है कि आज से 17 वर्ष पूर्व 2002 में अगर सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले और उनके साथ के खिलाडियों ने ऐसा प्रयास नहीं किया होता तो परिस्थितिया अलग होती.”

आगे उन्होंने कहा,

“यह हमेशा मदद करता है, कि आपको प्राप्त होने वाले फ़ीस के साथ राजस्व में भी हिस्सा मिलता है.”

उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि

“यदि 100 खिलाड़ी खेल रहे हैं और 20 प्रतिशत एक  समान रूप से साझा किया जा रहा है. यह एक स्थाई आय है. हमें इसके लिए लड़ना पड़ा, हमें इसके लिए 26 प्रतिशत साझा करना पड़ा. ऐसा कुछ जो मुझे नहीं लगता है कि किसी और खेल में आपको मिलेगा.”

2002 की घटना का जिक्र करते हुए बोले 

 

2002 की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि,उन्होंने कहा,

“यह प्रकरण 2002 में हुआ था और उसके बाद बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच कोई समस्या नहीं थी, क्योंकि दोनों पक्ष चाहते थे कि क्रिकेट आगे बढ़े और हमारे खिलाड़ी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हों.”

इन दिग्गजों के कारण आईपीएल खिलाड़ियों को मिलतें है अच्छे पैसे 

 

आईपीएल के बारे में जिक्र करते हुए सहवाग ने कहा,

“आज अगर खिलाड़ियों को आईपीएल में इतना अच्छा भुगतान (पैसा) मिल रहा है, तो आपको क्या लगता है इसका कारण क्या है? इसका कारण सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ द्वारा दूसरों के बीच किए गए प्रयास हैं. अगर वे नहीं लड़े होते तो शायद खेल में इतना पैसा नहीं होता”.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019: वीरेंद्र सहवाग ने इन 3 खिलाड़ियों को दिया आईपीएल में खिलाड़ियों पर हो रहे पैसे की बारिश का श्रेय appeared first on Sportzwiki.