इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर दोनों ही टीमें अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादें से उतरेगी तो लगातार 3-3 मैच हार चुकी हैं।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ विराट कोहली कर सकते हैं ये 3 बदलाव
विराट कोहली की कप्तानी में खेल रही आरसीबी ने अब तक को अपने फैंस को पूरी तरह से निराश किया है। आरसीबी आज जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मैदान में उतरेगी तो उनसे जीत की उम्मीदें हैं।
लेकिन विराट कोहली की सेना में कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जो अब तक अपनी छाप नहीं छोड़ सके हैं। ऐसे में इस मैच में आपको हम दिखाते हैं वो 3 संभव बदलाव जो विराट कोहली कर सकते हैं।
शिमरोन हेटयामर- हेनरिच क्लासेन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में इसी सीजन शामिल किए गएलेकिन अब तक शिमरोन हेटमायर बुरी तरह से नाकाम रहे हैं। शिमरोन हेटमायर अब तक 3 मैच खेले हैं, लेकिन वो पूरी तरह से नाकाम रहे हैं। अब हेटमायर को बाहर करना तय है और वहीं उनके स्थान पर हेनरिच क्लासेन को मौका दिया जा सकता है। जो एक विस्फोटक बल्लेबाज हैं।

प्रयास रे बर्मन- नवदीप सैनी
आरसीबी के लिए सनराईजर्स के खिलाफ पिछले मैच में बंगाल के एक युवा खिलाड़ी प्रयास रे बर्मन ने डेब्यू किया लेकिन वो प्रभाव नहीं डाल सके। ऐसे में आरसीबी टीम मैनेजमेंट एक बार फिर से अपने तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को वापस बुलाएंगे जो अपनी गति से प्रभावित कर चुके हैं।

कोलिन डी ग्रैंडहोम- मार्कस स्टोइनिस
आरसीबी के ऑलराउंडर खिलाड़ी कोलिन डी ग्रैंडहोम भी अब तक कोई खास कमाल नहीं कर पाए। ग्रैंडहोम को बाहर करना तय है तो वहीं पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के बाद भारत लौटे ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस को आज के मैच में ही मौका संभव है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इन 3 खिलाड़ियों को विराट कोहली दिखा सकते हैं बाहर का रास्ता appeared first on Sportzwiki.