इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने कई फ्रेंचाइजी के लिए खेला है। जो किसी सीजन एक के साथ तो दूसरी सीजन किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के साथ खेले हैं। इसी तरह से मुंबई इंडियंस की टीम के लिए कई खिलाड़ियों ने खूब कमाल किया। मुंबई के लिए खेलने वाले कुछ खिलाड़ियों पर इस फ्रेंचाइजी ने भरोसा नहीं दिखाया।
इन तीन खिलाड़ियों को रिटेन नहीं कर मुंबई इंडियंस को होता होगा पछतावा
मुंबई इंडियंस वैसे तो सबसे ज्यादा 3 बार चैंपियन बनने का कारनामा कर चुकी हैं। लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी इस टीम के साथ जुड़े हैं जो फ्रेंचाइजी के द्वारा बाहर करने के बाद भी जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
मुंबई इंडियंस के लिए खेले इन्हीं में से आपको उन तीन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो मुंबई इंडियंस से बाहर निकलकर भी जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जिन्हें रिटेन नहीं कर मुंबई फ्रेंचाइजी को पछतावा हो रहा होगा।
ड्वेन ब्रावो
वेस्टइंडीज के जबरदस्त ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो पूरे क्रिकेट जगत में खेली जाने वाली टी20 क्रिकेट लीग में अपना खा स्थान रखते हैं। ड्वेन ब्रावो की उसी तरह की चमक आईपीएल में भी जारी है।

चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा ड्वेन ब्रावो ने इस लीग की शुरुआत मुंबई इंडियंस के लिए की थी। मुंबई इंडियंस के लिए ब्रावो पहले तीन सीजन तो खेलें, लेकिन इसके बाद उन्हें मुंबई इंडियंस ने रिटेन नहीं किया जिसका उन्हें अब पछतावा जरूर हो रहा होगा।
अंबाती रायडू
भारतीय टीम के लिए अनुभवी बल्लेबाज अंबाती रायडू ने फिर से वापसी कर ली और जगह निश्चित कर रहे हैं। अंबाती रायडू ने फिर से वापसी आईपीएल के पिछले सीजन के प्रदर्शन से की थी।

अंबाती रायडू ने सीएसके लिए उस सीजन जोरदार प्रदर्शन किया था। अंबाती रायडू पिछले सीजन से पहले मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने रायडू से आगे कोई दिलचस्पी नहीं ली, लेकिन अब मुंबई इंडियंस को पछतावा हो रहा होगा कि उन्होंने रायडू के क्यों रिटेन नहीं किया।
जोस बटलर
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर आईपीएल की शुरुआत मुंबई इंडियंस के लिए की। मुंबई इंडियंस के साथ जोस बटलर का बेहतरीन साथ रहा, लेकिन उन्होंने इसके बाद भी उन्हें रिलीज कर दिया, लेकिन वहीं राजस्थान रॉयल्स ने बटलर को पिछले साल लपक लिया।

जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स के लिए जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। जिस तरह के फॉर्म में जोस बटलर नजर आ रहे हैं उससे तो साफ है कि उन्हें रिटेन नहीं कर मुंबई इंडियंस की टीम पछता रही होगी।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- इन 3 खिलाड़ियों को रिटेन न करने की वजह से अब हो रहा होगा मुंबई इंडियंस को पछतावा appeared first on Sportzwiki.