Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- हर मैच में फ्लॉप हो रहे इस खिलाड़ी के साथ इन 3 खिलाड़ियों को विराट कोहली दिखा सकते है केकेआर के खिलाफ बाहर का रास्ता

इंडियन प्रीमियर लीग का 12वां सीजन जारी है। इसमें हर मैच के साथ रोमांच बढ़ता जा रहा है तो वहीं विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम को अपनी पहली जीत का इंतजार है। आरसीबी की टीम अब तक अपने चारों मैच हारी है, लेकिन उन्हें अपनी पहली जीत का इंतजार है जो वो केकेआर के खिलाफ आज खत्म करना चाहेंगे।

केकेआर के खिलाफ आरसीबी कर सकती है ये तीन बदलाव

आज रात को बैंगलुरू रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राई़डर्स के बीच बैंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में  मैच खेला जाएगा। जिसमें आरसीबी किसी तरह से जीत हासिल करने की चाहत से उतरेगी।

आरसीबी की टीम अब तक अपने संयोजन को लेकर परेशान है। केकेआर के खिलाफ एक बार फिर से आरसीबी के संयोजन में बदलाव नजर आ सकता है जिसमें इन तीन खिलाड़ियों को किया जा सकता है बाहर

शिमरोन हेटमायर- हेनरिच क्लानेस

वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर पर आरसीबी ने अब तक इस सीजन में काफी भरोसा दिखाया है लेकिन शिमरोन हेटमायर ने काफी निराश किया है।

हेटमायर ने लगातार 4 मैचों में खराब खेल के बाद अब केकेआर के खिलाफ हेनरिच क्लासेन पर भरोसा जताया जा सकता है। हेनरिच क्लासेन एक जबरदस्त बल्लेबाज हैं लेकिन अब तक मौके का इंतजार कर रहे हैं।

अक्षदीप नाथ- गुरकीरत सिंह मान

आरसीबी के लिए एक चिंता मिडिल ऑर्डर में एक मजबूत भारतीय बल्लेबाज की कमी है।जो इस सीजन में पहले शिवम दूबे और फिर अक्षदीप नाथ भी पूरी नहीं कर सके। अब अगले मैच में इसमें बदलाव साफ नजर आ रहा है।

केकेआर के खिलाफ आरसीबी का टीम मैनेजमेंट अक्षदीप नाथ को बाहर कर गुरकीरत सिंह मान को मौका दे सकता है। गुरकीरत को इस सीजन में अब तक तो एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।

नवदीप सैनी- कुलवंत खजरोलिया

आरसीबी के लिए इस सीजन में सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। अब तक जो भी बदलाव हो रहा है वो फ्लॉप होता जा रहा है। ऐसे में एक बार फिर से नवदीप सैनी के खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें बाहर किया जा सकता है।

नवदीप सैनी के बाहर होने की स्थिति में कुलवंत खजरोलिया को मौका तय है। कुलवंत खजरोलिया पिछले साल तो कई मैच खेलने में कामयाब रहे लेकिन इस सीजन में उन्हें पहले मैच का इंतजार है।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- हर मैच में फ्लॉप हो रहे इस खिलाड़ी के साथ इन 3 खिलाड़ियों को विराट कोहली दिखा सकते है केकेआर के खिलाफ बाहर का रास्ता appeared first on Sportzwiki.