आईपीएल सीजन 12 के शुरू हुए अभी केवल 13 दिन ही हुआ है. टूर्नामेंट के शुरुआत में ही हमने ऐसे कई बेहद ही रोमांचक मैच देख लिया, जिसमे एक सुपर ओवर का मैच भी शामिल है. इस बार इस टूर्नामेंट के शुरुआत में ही अबतक तीन शतक लग चुके हैं. जिसमे डेविड वार्नर, संजू सैमसन, जॉनी बैरेस्टो ने यह मुकाम इस बार अभी अपने नाम किया. अबतक हम इस सीजन के बड़े से बड़े स्कोर, बैटिंग आर्डर का ध्वस्त होना, जबरदस्त फील्डिंग, का गवाह बन चुके हैं.
आईपीएल युवा खिलाड़ियों के लिए एक बहुत ही अच्छा प्लेटफार्म है, जहां पर अच्छा प्रदर्शन कर चयनकर्ताओ की नजरो में आ सकते हैं. आईपीएल के द्वारा ही युजवेन्द्र चहल, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों ने अपना जगह भारतीय टीम में बनाया है.
मौजूदा सीजन के ये तीन भारतीय युवा खिलाड़ी ऐसे हैं, जो अगर अपने प्रदर्शन को ऐसे ही बनाये रखते हैं, तो भारतीय टीम में अवश्य चुने जायेंगे.
#3 संजू सैमसन

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज संजू सैमसन 21 वर्ष के थे, जब उन्होंने इंडिया के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना पहला मैच खेला. तब से उनको ब्लू जर्सी में आने का कोई मौका नही मिला. 2018 में न्यूजीलैंड दौरे पर जा रही भारतीय ए टीम में संजू सैमसन यो-यो टेस्ट में फेल हो जाने के कारण नहीं चुने गये.
इस बार उन्होंने आईपीएल सीजन में अब तक 3 मैचों में 70 की शानदार औसत के साथ 140 रन बनाया है. इस सीजन आईपीएल का पहला शतक उनके बल्ले सही निकला, जिसमे उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 102 रनों की नाबाद पारी खेली.
हैदराबाद की टीम के सबसे काबिल गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और रशीद खान के खिलाफ खेलने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुआ. सैमसन, राजस्थान रॉयल्स की टीम के मध्यक्रम के सबसे मजबूत स्तम्भ हैं.
अगर ऐसे ही प्रदर्शन करते रहे तो भारतीय टीम में जल्द ही जगह बना लेंगे.
#2. नितीश राणा

मुंबई इंडियंस 2017 के आईपीएल सीजन के विनर टीम के हिस्सा रह चुके नितीश राणा कोलकाता नाईट राईडर्स की टीम से जुड़ गये हैं. इसके बाद से वो बहुत ही अच्छे टच में दिख रहें हैं, उन्होंने पिछले सीजन में 15 मैच खेले और 131.03 की स्ट्राइक के साथ 304 रन बनाये.
जबकि, इस आईपीएल सीजन में भी वो बहुत ही अलग अंदाज में दिख रहें हैं. अब तक उन्होंने 3 मैचों में 44 की औसत तथा 159.03 के स्ट्राइक रेट के साथ 132 रन बनाये हैं.
नितीश राणा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आंद्रे रसेल के साथ मिलकर बड़े लक्ष्य का पीछा कर केकेआर को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की.
नितीश राणा अपने कुशल बैटिंग प्रदर्शन से सुर्ख़ियों में बने हुए हैं, जिससे उन्हें भविष्य में भारतीय टीम में जगह मिलने की संभावना बन रही है. हालाँकि इस इस सीजन में इंजरी की वजह से उन्होंने अपना पिछला मैच नहीं खेला.
अगर आईपीएल में आगे ऐसे ही प्रदर्शन करते रहें तो जल्द ही भारतीय टीम में जगह मिल सकता है, बल्लेबाजी के साथ साथ नितीश राणा ऑफ़ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकतें हैं.
# 1 . श्रेयस गोपाल

इस आईपीएल सीजन में श्रेयस गोपाल ने बहुत ही असधारण प्रदर्शन किया है. राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हरा कर सीजन की पहली जीत अपने नाम किया. इस मैच के हीरो रहे लेग स्पिनर श्रेयस गोपाल ने विराट कोहली, ए बी डिविलियर्स जैसे दिग्गजों का विकेट अपनी गुगली गेंद पर पवेलियन भेजा.
श्रेयस गोपाल ने 4 मैचों में 5.58 के एक असधारण इकॉनमी के साथ 6 विकेट अपने नाम किया है. टी 20 मैच में 6 से कम का इकॉनमी रखना बहुत ही बड़ी बात है, ये इस युवा गेंदबाजी की ताकत को दिखता है.
श्रेयस गोपला अपने टीम में क्रुसियल समय में विकेट निकाल कर देते हैं. उनकी निरंतरता ऐसी बनी रही तो भारतीय टीम में जल्द ही चयन हो सकता है.
इस सीजन आईपीएल में पर्पल कैप की होड़ में श्रेयस गोपाल बने हुए हैं.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019 : 3 युवा भारतीय खिलाड़ी जिनका अब तक का प्रदर्शन उन्हें दिला सकता है टीम इंडिया में जगह appeared first on Sportzwiki.