Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: इन 3 खिलाड़ियों को खरीद कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हो रहा होगा पछतावा

आईपीएल में हर बार टीम खिताब जीतने के लिए पैसे की परवाह किये बिना अच्छे खिलाड़ियों पर खूब पैसे लगा कर अपने टीम में जोड़ती हैं, लेकिन यदि करोंड़ों में बिके ये खिलाड़ी अपनी आईपीएल टीम के लिए उम्मीद के मुताबिक प्रद्रर्शन ना कर पाए तो टीम को बहुत पछतावा भी होता हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हो रहा है अब पछतावा

अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम कभी भी आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई हैं. बैंगलोर की टीम हर बार खिलाड़ियों में ख़रीदने के लिए करोंड़ों खर्च करती है और उनको अपनी टीम से जोड़ती हैं लेकिन हर बार ये खिलाड़ी बैंगलोर के टीम के लिए कुछ खास प्रद्रर्शन नहीं कर पाते हैं और टीम का आईपीएल खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं हो पता हैं.

इस बार के नीलामी में भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अच्छी टीम बनाने के लिए अच्छे खिलाड़ियों पर करोंड़ों रूपए खर्च किये है फिर भी नतीजा अच्छा नहीं आया और बैंगलोर की टीम इस आईपीएल में अपने पहले 5 मैच हार कर पॉइंट टेबल में सबसे नीचे हैं.

इन खिलाड़ियों पर बैंगलोर की टीम ने खर्च किये करोंड़ों रुपए

बैंगलोर की टीम ने इस बार नीलामी में घरेलू क्रिकेट में मुंबई के टीम के स्टार खिलाड़ी शिवम् दुबे , वेस्टइंडीज टीम के आक्रामक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर और पिछली नीलामी में न्यूज़ीलैण्ड के आलराउंडर खिलाड़ी कॉलिन डी ग्रैंडहोम को ख़रीदा था पर ये खिलाड़ी अभी तक टीम के लिए अच्छा प्रद्रर्शन नहीं कर पाए हैं.

1.शिवम् दुबे

शिवम् दुबे मुंबई की रणजी टीम के खिलाड़ी हैं. शिवम् मुंबई के लिए मध्यम गति के तेज गेंदबाजी और अंतिम के ओवरों  में तेजी से बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. 2019 के आईपीएल की नीलामी होने के एक दिन पहले ही शिवम् दुबे ने रणजी के मैच में मुंबई के लिए खेलते हुए स्वप्निल सिंह में लगातार पांच छक्के जड़े थे, जिसके बाद ही नीलामी में सभी टीमे इनके पीछे भागने लगी थी.

शिवम् दुबे को बैंगलोर की टीम ने 5 करोड़ खर्च करके अपने टीम से जोड़ा था, लेकिन शिवम् ने अभी तक इस आईपीएल में 3 मैच खेलकर मात्र 8 रनों की औसत से 16 रन बनाये है. जिनमे से एक मैच में वो 9 रन बना कर नाबाद भी रहे हैं. अब अगर उनकी गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने अभी तक मात्र 4 गेंदे ही डाली है जिनमे उन्होंने 3 रन दिए हैं.

2.शिमरॉन हेटमायर

वेस्टइंडीज के इस आक्रामक खिलाड़ी को बैंगलोर की टीम ने अच्छे प्रद्रर्शन करने के बाद ख़रीदा है. हेटमायर ने पिछले साल भारत में आकर स्पिन गेंदबाजो के खिलाफ वेस्टइंडीज के लिए 51.80 की औसत से 259 रन बनाये थे. जिसके बाद से ही सभी आईपीएल टीमों ने इनको नीलामी में खरीदने के लिए दौड़ लगायी पर बैंगलोर की टीम ने शिमरॉन हेटमायर को 4.2 करोड़ रुपए खर्च कर अपने टीम से जोड़ा था पर हेटमायर अभी तक आईपीएल में बैंगलोर के लिए अच्छा प्रद्रर्शन नहीं कर पाए हैं. हेटमायर ने अभी तक आईपीएल में 4 मैच खेल कर मात्र 3.75 की औसत से 15 रन बनाये हैं.

3. कॉलिन डी ग्रैंडहोम

इस न्यूज़ीलैण्ड के स्टार आलराउंडर खिलाड़ी को बैंगलोर की टीम ने पिछले साल 2.2 करोड़ में खरीदा था. पिछले आईपीएल में बहुत अच्छा प्रद्रर्शन नहीं कर पाने के बाद भी टीम ने इनको अपने साथ बनाये रखा पर कॉलिन अभी तक इस आईपीएल में भी अच्छा प्रद्रर्शन नहीं कर पाए हैं. ग्रैं

डहोम ने अभी तक इस आईपीएल में 3 मैच खेलकर 14.33 की औसत से मात्र 43 रन बनाये हैं. इसके साथ ही कॉलिन डी ग्रैंडहोम गेंदबाजी में भी बहुत अच्छा नहीं कर पाए हैं. कॉलिन ने अभी तक इस आईपीएल में गेंदबाजी करते समय 4 ओवर डाले है जिनमे 10.75 की एवरेज से 43 रन खर्च किये हैं.

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

 

The post IPL 2019: इन 3 खिलाड़ियों को खरीद कर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हो रहा होगा पछतावा appeared first on Sportzwiki.