Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- पॉइंट टेबल में किंग्स इलेवन पंजाब की जीत ने किया बड़ा उलटफेर, ये 4 टीम कर रही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में अब रोमांच अपनी चरम सीमा को छूता जा रहा है। कुछ वैसे ही सोमवार को देखने को मिला जिसमें इस आईपीएल सीजन का एक बेहद ही नाटकिय मैच हुआ जहां एक जीती जीतायी टीम को एक बुरे सपने की तरह हार का सामना करना पड़ा।

आईपीएल की अंक तालिका में सोमवार को हुआ उलटफेर

हम बात कर रहे हैं सोमवार को हुए किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच की। मोहाली में खेले गए इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स एक तरफा जीत की तरफ अग्रसर थी लेकिन उन्हें ड्रामेटिक हार मिली।

दिल्ली कैपिटल्स की इस हार के साथ ही एक बार फिर से अंक तालिका में जोरदार उठापटक हुई है जिसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम टॉप-4 से बाहर हो गई तो वहीं किंग्स इलेवन पंजाब 5वें से सीधे दूसरे स्थान पर आ गई।

चेन्नई पहले तो किंग्स इलेवन पंजाब की जोरदार छलांग

अंक तालिका में मौजूदा स्थिति को देखे तो अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम जहां अपने पहले तीनों ही मैच जीतकर +0.507 की रन रेट से मजबूती के साथ पहले पायदान पर है तो वहीं अब किंग्स इलेवन पंजाब ने भी 4 मैचों में 6 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। जिनकी रन रेट +0.164 है।

इसके अलावा सनराईजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राईडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की रन रेट किंग्स इलेवन से बेहतर जरूर है लेकिन तीनों ही टीमों के 4-4 अंक है। सनराईजर्स +2.111 की रनरेट से तीसरे और केकेआर +0.555 के साथ चौथे स्थान पर हैं।

रॉयल चैलेंजर्स और रॉयल्स में आज होगी खाता खोलने की जंग

दिल्ली कैपिटल्स को किंग्स इलेवन पंजाब से मिली हार के बाद पांचवें स्थान पर खिसकना पड़ा है। तो वहीं मुंबई इंडियंस की टीम भी 1 जीत के साथ छठे स्थान पर है।

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमों को अपनी पहली जीत का इंतजार है और वो जीत के साथ ही अंक तालिका में खाता खोल सकती हैं। आज इन्हीं दोनों टीमों के बीच मैच में जिसमें एक का खाता खुलना तय है।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- पॉइंट टेबल में किंग्स इलेवन पंजाब की जीत ने किया बड़ा उलटफेर, ये 4 टीम कर रही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई appeared first on Sportzwiki.