Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019 वीडियो: 4.6 ओवर में पीयूष चावला ने लिया इस आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ कैच, सुरेश रैना ने भी की तारीफ़

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में मंगलवार को 23वां मैच खेला गया जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राईडर्स की टीमें आमने-सामने हुई। अंक तालिका की दो सबसे शीर्ष टीमों के बीच चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मेजबान चेन्नई सुपर किंग्स ने कोई मौका दिया और शानदार जीत हासिल की।

केकेआर को हरा चेन्नई सुपर किंग्स ने हासिल की 5वीं जीत

इस सीजन में अब तक शानदार फॉर्म में चल रही कोलकाता नाइट राईडर्स की बल्लेबाजी चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से धराशाई हो गई और महज 108 रन ही बना सके।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये लक्ष्य मुश्किल नहीं था और उन्होंने इस पर खरा उतरते हुए आसानी के साथ 7 विकेट शेष रहते जीत हासिल कर एक बार फिर से अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज हो गए।

केकेआर के लिए पीयूष चावला के कैच ने बटोरी सुर्खियां

दिनेश कार्तिक की कप्तानी में जबरदस्त फॉर्म दिखा रही केकेआर की टीम पूरी तरह से इस मैच में नाकाम साबित हुई। जहां उनके बल्लेबाज बड़ी मुश्किल से 100 के पार पहुंच सके तो वहीं गेंदबाज भी कुछ ज्यादा लय में नहीं दिखे।

लेकिन इस मैच में केकेआर के स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला ने अपनी फील्डिंग से खासा प्रभाव छोड़ा। पीयूष चावला ने इस मैच में अपने शानदार कैच से दर्शकों के बीच समां बांध दिया।

पीयूष चावला के डाइविंग कैच पर सुरेश रैना भी हुए हैरान

केकेआर की टीम केवल 108 रन का स्कोर बनाने के बाद फील्डिंग के लिए मैदान में उतरी। इस दौरान केकेआर ने पहला विकेट जल्द ही हासिल कर लिया जिसके बाद सुरेश रैना ठीक-ठाक बल्लेबाजी कर रहे थे।

तभी पारी के 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर सुरेश रैना ने लॉंग ऑन की दिशा में एक ऊंचा शॉट खेला। वहां कोई फील्डर तो मौजूद नहीं था लेकिन पीयूष चावला ने मिड ऑन से दौड़ लगाते हुए अपनी पीछे की तरफ डाइविंग करते हुए जबरदस्त कैच पकड़ा। इस कैच को देखकर सुरेश रैना भी हैरान रह गए।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019 वीडियो: 4.6 ओवर में पीयूष चावला ने लिया इस आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ कैच, सुरेश रैना ने भी की तारीफ़ appeared first on Sportzwiki.