Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: ये हैं वो 4 टीम जो इस साल आसानी से प्लेऑफ में बना सकती हैं जगह

आईपीएल का 12 वां संस्करण शुरु हो चुका है, सभी टीमें इस समय जोरदार प्रर्दशन करती हुई नजर आ रही है. देखा जाए तो एक या दो टीमों को अगर छोड़ दिया जाए तो इस बार अभी ये कहबना मुश्किल होगी कि कौन सी टीम अभी प्लेआफ में पहुंचने की हकदार है, इसके बावजूदस आज हम आपको कुछ आंकड़े दिखाएंगे कि कौन सी टीमें प्लेआफ में जगह बना सकती है.

ये हैं चार टीमें जो प्लेआफ में जगह बना सकती हैं:

दिल्ली कैपिटल्सः

दिल्ली कैपिटल ने अपने 6 मैचों में से सिर्फ 3 में जीत हासिल की है, लेकिन टीम निश्चित रूप से अंतिम चार में जगह बनाने के दावेदारों में से एक है. दिल्ली अंक तालिका में बहुत ऊपर होती, अगर उसने कुछ मैच जो कम अंतर से गंवाए है, उनको बचाने में कामयाब हो जाती. 

कगिसो रबाडा की तेज गति के कारण विपक्षी बल्लेबाजों को काफी परेशानी हुई. दक्षिण अफ्रीका के उनके साथी क्रिस मॉरिस भी गेंद से काफी प्रभावित रहे हैं.

हालांकि, दिल्ली की सबसे बड़ी ताकत उनका शीर्ष क्रम है. पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने शानदार पारियां खेलकर टीम को जीत दिलान में योगदान दिया है. तो ये टीम इस बार आईपीएल में खिताब की होड़ में अवश्य दिखाई देगी. 

केकेआरः

कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया है. शुरुआती मौकों में कई खिलाड़ी को मौका नहीं दिया गया,  खासकर जब शिवम मावी, कमलेश नागरकोटी और एनरिक एनट्रोज़ को चोट के कारण टीम से बाहर रखा गया.

आंद्रे रसेल ने केकेआर के लिए कई मौकों पर अकेल दम पर मैच जीताने में टीम को योगदान दिया है. नीतीश राणा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. केकेआर की तेज गेंदबाजी इंग्लैंड के तेज गेंदबाज हैरी गुरनी के आने से पहले थोड़ी कमजोर दिख रही थी, अब इस पर भी विराम लग गया है.

उनकी गेंदबाजी मे सुधार देखने को मिल रहा है.  सुनील नरेन, कुलदीप यादव और पीयूष चावला की स्पिन तिकड़ी धमाल मचा रही है.  इसके अलावा, बल्लेबाजी में क्रिस लिन, सुनील नारायण और रॉबिन उथप्पा ने वापसी  कर अच्छी बल्लेबाजी के संकेत दे दिए है.

मुंबई इंडियंसः 

पिछले साल निराशाजनक सीजन के बाद, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2019 में अच्छी शुरुआत की है. दिल्ली कैपिटल के खिलाफ अपना पहला मैच हारने के बाद, मुंबई इंडियंस ने  मजबूत वापसी की है, अपने पिछले 4 मैचों में से 3 जीते, जिसमें सीएसके के खिलाफ बड़ी जीत शामिल है.

हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या ने अच्छा प्रर्दशन कर टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया है. वहीं पोलार्ड भी वापसी के संकत दे चुके है. पोलार्ड मुंबई इंडियंस के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. रोहित शर्मा भी बल्लेबाजी  में अच्छा योगदान दे रहे है.

चेन्नई सुपरकिंग्सः

गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने चौथे आईपीएल मेों शानदार शुरुआत की है. सीएसके ने अपने 5 मैचों में से 4 में जीत हासिल की है. एमएस धोनी ने एक बार फिर से आईपीएल में अहम योगदान दिया है.

है और टीम के लिए कुछ मैच जीतने वाली पारियां खेली हैं. उन्होंने यह भी दिखाया है कि धीमे भारतीय विकेटों पर एक कप्तान के रूप में वह कितने प्रभावी हैं.

सीएसके हालांकि उनकी गेंदबाजी को लेकर थोड़ा चिंतित होगा. भले ही स्पिनरों ने अच्छा प्रर्दशन किया हो, लेकिन पेसरों ने अभी तक कुछ अच्छा खेल नहीं दिखाया है. चेन्नई सुपरकिंग्स भी प्लेआफ में जगह बनाने में कामयाब हो सकती है.

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019: ये हैं वो 4 टीम जो इस साल आसानी से प्लेऑफ में बना सकती हैं जगह appeared first on Sportzwiki.