Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद प्लेऑफ की तस्वीर हुई साफ़, ये 4 टीम कर रही हैं क्वालीफाई

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में अब आधा सफर होने को है और सभी टीमों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है। जिसका एक सीछा सा असर पॉइंट टेबल पर पड़ रहा है। शुरुआती दौर में कुछ टीमों के बीच ही टक्कर देखने को मिली थी लेकिन अब सभी टीमें अपना दम दिखाकर पॉइंट टेबल की रेस को दिलचस्प बना रहे हैं।

अंक तालिका की रेस दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने की रोचक

शुक्रवार को इस सीजन का 26वां मैच खेला गया। जिसमें कोलकाता नाइट राईडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने थे। इस मैच में कोलकाता नाइट राईडर्स को हराने के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने जोरदार छलांग लगायी है।

दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राईडर्स को उनके ही घर में पटखनी देकर एक बार फिर से अंक तालिका में टॉप-4 में अपनी वापसी कर ली है। जिससे अब अंक तालिका बहुत ही रोमांचक हो चली है।

चेन्नई सुपर किंग्स पहले स्थान पर, तो ये टीमें हैं टॉप-4 में

मौजूदा पॉइंट टेबल की स्थिति की बात करे तो चेन्नई सुपर किंग्स एक मजबूती के साथ पहले पायदान पर खड़ा है। जिसके 7 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक हैं और +0.299 की रनरेट है। तो वहीं केकेआर हार के बाद भी दूसरे पायदान पर है जिनके 8 अंक हैं और +0.434 की रन रेट है।

इस तालिका में बात जब अन्य टॉप-4 टीमों के बारे में करें तो शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद शानदार वापसी करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम है जिन्होंने 6 मैचों में 8 अंक पूरे कर +0.290 की रनरेट दर्ज की है। तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स अब सीधे चौथे नंबर पर आ पहुंची है। दिल्ली कैपिटल्स के 7 मैचों के बाद +0.197 की रनरेट के साथ 8 अंक हैं।

सनराईजर्स हैदराबाद की टीम खिसकी 6वें पायदान पर

अंक तालिका में इन चार टीमों के अलावा इन्हें चुनौती खासकर किंग्स इलेवन पंजाब और सनराईजर्स हैदराबाद से मिल सकती है। जहां पांचवें नंबर पर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 7 मैचों में 4 जीत दर्ज कर मौजूद है, तो वहीं सनराईजर्स हैदराबाद आश्चर्यजनक रूप से 7 मैचों में इतने ही अंकों के साथ छठे स्ठान पर खिसक गया है।

आखिरी दो स्थान पर राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी की टीमें हैं। इन दोनों ही टीमों का इस सीजन में बहुत ही खराब प्रदर्शन रहा है। आरसीबी को पहली जीत की तलाश है तो वहीं रॉयल्स केवल 1 जीत की दर्ज कर सकी है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद प्लेऑफ की तस्वीर हुई साफ़, ये 4 टीम कर रही हैं क्वालीफाई appeared first on Sportzwiki.