खेल डेस्क:आईपीएल में खेले जाने वाले पहले मैच में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स वानखेड़े स्टेडियम में शाम चार बजे मैदान में उतरेगी। अगर अब तक खेले गए मैचों के आधार पर दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो पलड़ा मुंबई का भारी नजर आ रहा है और मुंबई 6 मैचों में से 3 मैच जीतकर 6 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। वही दूसरी तरफ रॉयल्स को हर मैच में जीत के करीब जाकर मैच गंवाना पड़ रहा है और 7 मैच खेलने के बाद केवल 1 मैच में जीत नसीब हुई है।
IPL 12: शतक से चूके धवन, लेकिन कर डाली इस दिग्गज के अहम रिकॉर्ड की बराबरी
अगर इस मैदान के रिकॉर्ड की बात करें तो रॉयल्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है और 2015 के बाद एक भी मैच नहीं हारी है। मुंबई अपने मैदान पर चल रहे इस खरबा रिकॉर्ड को तोड़कर जीत हासिल करना चाहेगी तो दूसरी तरफ रॉयल्स अपनी जीत के रिकॉर्ड को बनाकर रखना चाहेगी। रायॅल्स को बल्लेबाजी के साथ अपनी गेंदबाजी में सुधार करने की आवश्यकता है और क्योंकि दो मैचों में मिली हार का कारण गेंदबाज रहे हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है
मुंबई : रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, युवराज सिंह, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, मिशेल मैक्लेनाघन, जेसन बेहरेनडॉर्फ, मयंक मार्कंडेय, राहुल चाहर और जसप्रीत बुमराह,
राजस्थान : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमान बिड़ला, एस. मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, जोफरा आर्चर, ईश सोढ़ी और धवल कुलकर्णी,
Herald