इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में अब धीरे-धीरे टीमों के बीच अंकों की लड़ाई तेज हो चुकी है। जिसमें हर एक टीम अंकों की लड़ाई में अपने आपको बीस साबित करने में लगी हुई है जिसमें मंगलवार को मैच में लगातार तीन हार के बाद राजस्थान रॉयल्स ने भी अपना खाता खोल लिया है।
रॉयल्स की टीम ने खोला खाता, रॉयल चैलेंजर्स को है खाता खोलने का इंतजार
मंगलवार को आईपीएल के इस सीजन में अब तक अपने पहले तीनों मैच हारने वाली दो टीमों यानि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच जंग हुई। इसमें दोनों ही टीमों की नजरें एक-दूसरे पर श्रेष्ठता हासिल करने की थी।

इसमें विराट कोहली की टीम आरसीबी ने एक बार फिर से निराश किया और राजस्थान रॉयल्स के हाथों 7 विकेट की हार के साथ ही इस सीजन की लगातार चौथी हार झेली। आरसीबी को अब भी अपनी पहली जीत का इंतजार है।
अंक तालिका में टॉप-4 में नहीं हुआ कोई बदलाव
आईपीएल के इस सीजन के 14वें मैच से मैच के परिणाम का अंक तालिका में मौजूद पहले पहले पांच स्थानों पर मौजूद टीमों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा और वो यथावत अपने स्थान पर बनी हुई हैं।

जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 3 मैच में 6 अंक और +0.507 की रनरेट के साथ पहले पायदान पर है तो वहीं दूसरे स्थान पर 6 अंकों के साथ +0.162 की रन रेट के साथ मौजूद है। तो वहीं सनराईजर्स हैदराबाद तीसरे और केकेआर चौथे नंबर पर है। सनराईजर्स की रनरेट +2.111 तो वहीं केकेआर की रन रेट +0.555 की है।
अंतिम चार पायदान की टीमों के हाल पर नजर
प्ले ऑफ की दौड़ में अब तक तो इन चार टीमों के बीच मुकाबला हो रहा है तो वहीं इनके साथ ही नीचे की चार टीमें भी इनको आने वाले मैचों में टक्कर दे सकती हैं। इसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम 4 मैचों में 4 अंकों के साथ +0.215 की रन रेट के साथ है


तो वहीं राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को मंगलवार को हराने के साथ ही अपने अंकों के खाते को खोला और वो छठे स्थान पर पहुंच गई है। मुंबई इंडियंस की टीम सांतवें और आरसीबी आखिरी स्थान पर है जिसको रन रेट भी काफी पीछे हो गई है।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- पॉइंट टेबल में टॉप-4 टीमों की स्थिति बरकरार, राजस्थान रॉयल्स की जीत ने बदला प्लेऑफ़ का समीकरण appeared first on Sportzwiki.