इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में अब उठा-पटक का दौर कुछ ज्यादा ही तेज हो चुका है जो अब हर मैच के साथ नजर आ रहा है। आईपीएल के इस सीजन में हर दिन के साथ बढ़ती जा रही टीमों की आगे निकलने की होड़ के बीच अंक तालिका में जबरदस्त परिवर्तन होता जा रहा है।
पॉइंट टेबल में बढ़ रही है होड़, अब केकेआर ने हासिल किया दूसरा स्थान
ऐसा ही कुछ शुक्रवार को भी देखने को मिला जब लगातार हार रही आरसीबी को कोलकाता नाइट राईडर्स ने मात देकर एक बार फिर से दूसरे स्थान हो हथिया लिया।

कोलकाता नाइट राईडर्स की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबलें में विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी को 5 विकेट से हराकर चेन्नई सुपर किंग्स को चौथे स्थान पर धकेल खुद दूसरे पर आ गया है।
सनराईजर्स कर रही है टॉप, तो सीएसके एक स्थान और नीचे
शुक्रवार को खेले गए मैच के बाद अंक तालिका में अंक तालिका पर नजर डाले तो वहां एक बार फिर से बदलाव हुआ है। शानदार लय में चल रही सनराईजर्स हैदराबाद की टीम टॉप पर बनी हुई है। सनराईजर्स के खाते में 4 मैच के बाद 3 जीत के साथ 6 अंक हैं और +1.780 की रन रेट है।

तो वहीं इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर अब कोलकाता नाइट राईडर्स की टीम आ पहुंची है। केकेआर ने भी 4 मैचों में 3 जीत और 1 हार के साथ 6 अंक बटोर लिए हैं और उनके +0.534 की रन रेट है।
तीसरे स्थान पर किंग्स इलेवन पंजाब मौजूद है +0.164 की रन रेट के साथ ही 6 अंक हासिल कर चुकी है। तो सबसे खास बात ये है कि रन रेट में पिछड़ने के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स धीरे-धीरे नीचे जा रही है जो -0.084 की रनरेट के साथ चौथे स्थान पर जा पहुंची है।
आरसीबी को अब भी है खाता खोलने का इंतजार
टॉप फॉर टीमों के बाद अब जब बात करें अंतिम चार स्थानों वाली टीम की तो वहां पांचवें पायदान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम मौजूद है तो वहीं छठे पायदान पर मुंबई इंडियंस की टीम है।


राजस्थान रॉयल्स ने अपने आखिरी मैच को जीतकर खाता खोला है और फिलहाल वो सातवें स्थान पर हैं। और हर मैच के बाद आरसीबी की कहानी वैसी ही बनी हुई है जो 5 मैच खेलने के बाद भी खाता खोलने में नाकाम रही है।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- केकेआर की जीत ने बिगाड़ा प्लेऑफ का समीकरण, अब ये 4 टीम कर रही हैं क्वालीफाई appeared first on Sportzwiki.