इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में टीमों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। इसी कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण हर दिन पॉइंट टेबल में उठा-पटक मची हुई है। जिसमें टॉप-4 में लाने के लिए सभी टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है, हर मैच के साथ जंग रोमांचक हो रही है।
पॉइंट टेबल में सुपर संडे को दिखा सुपर बदलाव
कुछ ऐसे ही एक बार फिर से सुपर संडे को अंक तालिका में बदलाव हुआ है जहां रात को कोलकाता नाइट राईडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को एकतरफा अंदाज में हराकर पहले स्थान पर काबिज हो गई है।

रविवार को दो मुकाबलें खेले गए जिसमें दोनों ही मैचों के परिणाम ने अंक तालिका में खास असर डाला। पहले मैच में जहां दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को मात दी तो वहीं दूसरे मैच में केकेआर ने रॉयल्स को हराया।
केकेआर ने चेन्नई सुपर किंग्स को पहले स्थान से किया बेदखल
आईपीएल के इस सीजन में रविवार को केकेआर ने जबरदस्त अंदाज में राजस्थान रॉयल्स को हराया। इस जीत के साथ ही केकेआर ने 5 मैचों के बाद 8 अंक के साथ ही +1.058 की रनरेट के साथ ही पहले स्थान पर आ पहुंची है, तो वहीं अब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 5 मैचों में इतने ही अंक लेकर दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन उनकी रनरेट +0.159 की है।

इसके अलावा पॉइंट टेबल में कुछ दिन पहले नंबर पर पर मौजूद रही सनराईजर्स हैदराबाद को तीसरे स्थान पर खिसकना पड़ा है। सनराईजर्स हैदराबाद की 5 मैचों में 6 अंक हैं और उनकी रनरेट +1.000 की है। तो वहीं मुंबई इंडियंस पिछले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर +0.342 की रनरेट और 6 अंक के साथ चौथे स्थान पर बरकरार है।
दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को किया पीछे
पॉइंट टेबल में दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को हराने के साथ ही किंग्स इलेवन पंजाब को पीछे करते हुए पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने इसके साथ ही एक बार फिर से अपनी उम्मीदों को कायम रखा है। जो 6 अंकों के साथ +0.131 की रन रेट के साथ मौजूद हैं।


तो वहीं अब किंग्स इलेवन पंजाब छठे स्थान पर खिसक गया है तो राजस्थान रॉयल्स 5 मैचों में 2 अंक के साथ सातवें तो आरसीबी बिना किसी जीत के 6 मैचों में आखिरी पायदान पर है।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके
The post IPL 2019- पॉइंट टेबल में फिर से हुआ बड़ा बदलाव, ये 4 टीम बना रही प्लेऑफ में जगह appeared first on Sportzwiki.