इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में सभी टीमों के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। टीमों की इस जंग में भला खिलाड़ी कैसे पीछे रहे वो भी आईपीएल की इस जंग को खास बना रहे हैं। गेंदबाजी में बात करें तो विकेट लेने वाले गेंदबाजों की जबरदस्त होड़ मची है। जिसमें गेंदबाज एक-दूसरे को पछाड़ने में लगे हुए हैं।
ये पांच बल्लेबाज हैं पर्पल कैप की होड़ में
तो आपको हम बताते हैं इस सीजन में अब तक खेले गए मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांच गेंदबाजों के बारे में जो बने हुए है पर्पल कैप की होड़ में
इमरान ताहिर( सुपर किंग्स)- 6 विकेट
चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज इमरान ताहिर तो गेंद से पूरी तरह से छाए हुए हैं। इमरान ताहिर हर मैच के साथ शानदार गेंदबाजी कर प्रभाव डाल रहे हैं। इमरान ताहिर ने इस सीजन में अब तक 3 मैचों खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी करने के साथ ही 6 विकेट हासिल किए।

युजवेन्द्र चहल(रॉयल चैलेंजर्स)- 6 विकेट
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल के तो क्या कहने। युजवेन्द्र चहल ने अपनी गेंदबाजी से इस सीजन में विरोधी बल्लेबाजों को परेशानी में डालने का काम बखूबी किया है। युजवेन्द्र चहल इस सीजन में अब तक खेले गए 3 मैचों में 6 विकेट लेकर नंबर 2 पर हैं।

कगिसो रबाडा(दिल्ली कैपिटल्स)- 6 विकेट
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने शानदार गेंदबाजी की है। कगिसो रबाडा ने अपनी गेंदबाजी से ऐसा प्रभाव डाला है कि उन्होंने रन रोकने के साथ ही विकेट भी झटके हैं। वो अब तक 4 मैचों में 6 विकेट हासिल कर चुके हैं और टॉप-5 में बने हुए हैं।

ड्वेन ब्रावो(सुपर किंग्स)- 6 विकेट
चेन्नई सुपर किंग्स के चतुर गेंदबाज ड्वेन ब्रावो ने इस सीजन में अब तक अपनी गेंदबाजी की चतुरायी दिखायी है। ड्वेन ब्रावो जबरदस्त गेंदबाजी कर रहे हैं। और वो अब तक इस सीजन में खेले गए पहले तीन मैचों में शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट हासिल कर चुके हैं।

सैम कुरेन(किंग्स इलेवन)- 6 विकेट
इंग्लिश ऑलराउंडर सैम कुरैन ने इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए केवल दो ही मैच खेले हैं और अपनी गेंदबाजी से खास प्रभाव डाला है। सैम कुरैन ने एक हैट्रिक के साथ ही 2 मैचों में अपने विकेट की संख्या को 6 पर पहुंचा दिया और पांचवें नंबर पर आ गए।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- पर्पल कैप की रेस में ये 5 खिलाड़ी हैं सबसे आगे, टॉप पर है 40 साल का यह खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.