इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में रोमांच बरकरार है। इस सीजन में टीमों के प्रदर्शन के साथ ही खिलाड़ियों को प्रदर्शन पर भी खास तौर पर नजरें हैं। बात जब खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन की आए तो इस मामलें में गेंदबाज भी पीछे नहीं हैं और वो अपने विकेट की संख्या को लगातार बढ़ा रहे हैं।
पर्पल कैप में इन पांच खिलाड़ियों के बीच जंग
ऐसे में जब विकेट लेने की होड़ यानि पर्पल कैप की करें तो इस मामलें में टॉप फाइव में ये पांच गेंदबाज मौजूद हैं। तो डालते हैं इन पांच गेंदबाजों के प्रदर्शन पर नजर……
युजवेन्द्र चहल(आरसीबी)- 8 विकेट
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल की टीम भले ही इस सीजन में कोई कमाल नहीं दिखा पा रही है लेकिन चहल का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। युजवेन्द्र चहल इस सीजन में अब तक तो जोरदार गेंदबाजी करने में कामयाब रहे हैं जो अब तक 4 मैचों में अपने नाम सबसे ज्यादा 8 विकेट कर चुके हैं।

इमरान ताहिर(सीएसके)- 7 विकेट
चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी गेंदबाज इमरान ताहिर यहां अपने पूरे अनुभव को झोंक रहे हैं। इमरान ताहिर ने अब तक इस सीजन में सीएसके के लिए खास भूमिका निभायी है जो लगातार हर मैच में विकेट चटकाते जा रहे हैं। ताहिर ने 4 मैचों में अपने नाम 7 विकेट कर लिए हैं।

कगिसो रबाडा(दिल्ली कैपिटल्स)- 7 विकेट
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा अपने पूरे शबाब पर हैं। रबाडा ने इस सीजन में खतरनाक तेजी दिखायी है और सटिक लाइन लैंथ से ना केवल बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल किया है बल्कि 5 मैचों में 7 विकेट भी चटकाएं हैं।

ड्वेन ब्रावो(सीएसके)- 7 विकेट
चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का तो कोई जवाब ही नहीं है। ड्वेन ब्रावो ने बल्लेबाजी में तो नहीं लेकिन इस सीजन में एक बार फिर से गेंदबाजी में कमाल दिखाया है। डीजे ब्रावो इस सीजन में अब तक 4 मैचों में 7 विकेट ले चुके हैं।

मोहम्मद नबी( सनराईजर्स)- 6 विकेट
सनराईजर्स हैदराबाद की टीम जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है इसके पीछे उनके बल्लेबाजों का बड़ा हाथ है लेकिन पिछले दो मैचों में मोहम्मद नबी ने बेहतरीन काम किया है। मोहम्मद नबी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इस सीजन में अब तक दो मैच ही खेले हैं और अपने नाम 6 विकेट कर लिए हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं ये 5 खिलाड़ी, टॉप पर युवा भारतीय खिलाड़ी का कब्जा appeared first on Sportzwiki.