आईपीएल के इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बगलोर की टीम अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश कर रही हैं. बैंगलोर की टीम ने अभी तक 4 मैच खेंले हैं और चारों ही मैच में उनकी टीम को हार मिली है. बैंगलोर की टीम को अपना अगला मुकाबला आज अपने घरेलू मैदान पर कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ खेलना हैं.
अभी तक नहीं जीत पाए है एक भी मैच

बैंगलोर की टीम ने अभी तक इस आईपीएल में सबसे ख़राब खेला है जिसके कारण उनकी टीम पॉइंट टेबल में सबसे नीचे हैं. बैंगलोर की टीम ने अपना पहला मैच चेन्नई से खेला था जिसमें उनकी टीम मात्र 70 रनों पर आलआउट हो गयी थी. बैंगलोर के टीम ने अपने घरेलू मैदान पर भी एक मैच खेला था जिसमे उसको मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. टीम ने अपने अगले 2 मैच राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हारे हैं.
टीम के खिलाड़ी नहीं कर पा रहे अच्छा प्रद्रर्शन

बैंगलोर की टीम ने खिलाड़ी अभी तक अच्छा नहीं खेल पा रहे हैं. शिमरॉन हेटमायर, कप्तान विराट कोहली , कॉलिन दी ग्रैंडहोम, आक्रामक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स कोई भी लगातार रन नहीं बना पा रहा है. जिसके कारण उसको हर मैच में हार का सामना करना पद रहा हैं. बैंगलोर की टीम की सबसे बड़ी समस्या उसकी गेंदबाजी है. जिसमें यजुवेंद्र चहल के अलावा ना तो कोई रन रोक पा रहा और ना ही विकेट ले पा रहा. बैंगलोर की कमजोर गेंदबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है की टीम ने अभी तक इस आईपीएल में 4 मैच खेलकर 15 विकेट लिए हैं और जिनमें से अकेले चहल ने ही 8 विकेट हासिल किये हैं
सुनील गावस्कर ने भी बैंगलोर की ख़राब गेंदबाजी के आलोचना

सुनील गावस्कर ने बैंगलोर की गेंदबाजी पर बोलते हुए कहा कि ” उनकी (बैंगलोर) सबसे बड़ी परेशानी है कि चहल को छोड़कर, उनके पास ऐसा गेंदबाजी अटैक नहीं है जो किसी बल्लेबाज को परेशान कर पाए और रन बनाने से रोक पाए” बैंगलोर के गेंदबाजो ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 187 रन दिए तो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 231 रन लुटाये थे. जिसके कारण बैंगलोर की टीम को हार का सामना करना पड़ रहा हैं.
The post IPL 2019: सुनील गावस्कर ने बताया क्यों लगातार 5 मैचों में करना पड़ा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हार का सामना appeared first on Sportzwiki.