Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- पर्पल कैप के लिए इन 5 गेंदबाजों के बीच है जंग, युजवेंद्र चहल को हटा टॉप पर पहुंचा ये गेंदबाज

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में जिस तरह से बल्लेबाजों के बीच ऑरेंज कैप की जंग चल रही है ठीक वैसे ही गेंदबाजों में पर्पल कैप को हथियाने की होड़ साफ देखी जा सकती है। विकेट लेने की इस रेस में हर दिन के साथ ही बदलाव होता जा रहा है और एक बार फिर से इस सूची में रविवार को बड़ा बदलाव हुआ है।

पर्पल कैप की रेस में हैं ये पांच गेंदबाज

रविवार को हुए मैचों में पर्पल कैप की लिस्ट में कुछ बदलाव हुआ है तो आपको दिखाते हैं पर्पल कैप की रेस में मौजूद 5 गेंदबाज… जिनके बीच चल रही है जोरदार प्रतिस्पर्धा…

कगिसो रबाडा ( कैपिटल्स)- 11 विकेट

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का इस आईपीएल सीजन में जबरदस्त कहर नजर आ रहा है। रबाडा ने अपनी जबरदस्त लाइन-लैंथ और गति से बल्लेबाजों को काफी छकाया है। और वो अब तक खेले 6 मैचों में अपने नाम 11 विकेट कर चुके हैं।

युजवेन्द्र चहल ( आरसीबी)- 9 विकेट

आरसीबी की टीम को लगातार शिकस्त का सामना करना पड़ रहा है लेकिन उनके स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल का गेंदबाजी में जबरदस्त कमाल दिख रहा है। युजवेन्द्र चहल ने इस सीजन में अब तक अपनी गेंदबाजी से 6 मैचों में ही 9 विकेट हासिल कर लिए हैं।

श्रेयस गोपाल (रॉयल्स)- 8 विकेट

राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन इस सीजन में रॉयल नजर नहीं आ रहा है लेकिन उनके स्पिन गेंदबाज श्रेयस गोपाल जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। श्रेयस गोपाल ने अपनी फिरकी से अब तक इस सीजन में खेले 5 मैचों में 8 विकेट लिए हैं। और वो पर्पल कैप की होड़ में बने हुए हैं।

मोहम्मद नबी( सनराईजर्स)- 7 विकेट

सनराईजर्स हैदराबाद के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी अपनी गेंदबाजी से करामात दिखा रहे हैं। मोहम्मद नबी ने राशिद खान का काम आसान करते हुए इस सीजन में अब तक केवल 3 मैच खेले हैं लेकिन उन्होंने अपने नाम 7 विकेट कर लिए हैं।

इमरान ताहिर(सुपर किंग्स)- 7 विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर ने भी खास तरह से अपनी छाप छोड़ी है। इमरान ताहिर ने इस सीजन में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए ना केवल बल्ल्बाजों पर अंकुश लगाने का काम किया है बल्कि साथ ही विकेट भी निकालें हैं। जो अब तक 5 मैचों में 7 विकेट ले चुके हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके

The post IPL 2019- पर्पल कैप के लिए इन 5 गेंदबाजों के बीच है जंग, युजवेंद्र चहल को हटा टॉप पर पहुंचा ये गेंदबाज appeared first on Sportzwiki.