Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: 6 6 6 के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने खेली 75 रनों की तूफानी पारी, तो तारीफ़ में वीरेंद्र सहवाग ने कही ये बात

आईपीएल 2019 के 12वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 रनों से हरा दिया। मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली राजस्थान ने अच्छी शुरुआत की और पॉवरप्ले में ही 3 विकेट चटका दिए थे। इसके बावजूद चेन्नई ने महेंद्र सिंह धोनी की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 175 रनों का बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही।

अंतिम में विस्फोटक बल्लेबाजी

महेंद्र सिंह धोनी ने मैच की शुरुआत में काफी धीमी बल्लेबाजी की थी। उनके बाद उन्होंने लय जरुर पकड़ी लेकिन 19वें ओवर तक वह 42 गेंद में 56 रन बनाकर खेल रहे थे। पारी की अंतिम तीन गेंदबाजों पर उन्होंने पूरी कहानी बदल दी।

जयदेव उनादकट के इस ओवर की अंतिम तीन गेंदबाजों पर धोनी ने तीन छक्के जड़ गये। इसी वजह से उनका स्कोर 42 में 56 से 46 में 75 तक पहुँच गया। चेन्नई की पिच पर यह स्कोर काफी बड़ा था।

सहवाग ने अपनी तरीके से तारीफ की

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ और खिलाफ काफी क्रिकेट खेली थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर धोनी के इस पारी की अपने तरीके से तारीफ की। वीरू ने लिखा

“व्हिसल पोडू नहीं, बल्कि वह धोनी का व्हिसल टोडू और व्हिसल फोडू था। देख कर बहुत अच्छा लगा।”

भारतीय टीम के लिए अच्छे संकेत

आईपीएल की समाप्ति के तुरंत बात भारतीय टीम को विश्व कप खेलने जाना है। इसके लिए महेंद्र सिंह धोनी का फॉर्म में रहना काफी जरूरी है। भारतीय मध्यक्रम पिछले काफी समय से लगातार फ्लॉप हो रहा है।

हालाँकि, धोनी ने पिछले आईपीएल में भी शानदार बल्लेबाजी की थी लेकिन उसके बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्हें दोहराने में असफल रहे थे। इस बार उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा। वह विश्व कप में भी ऐसा ही प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाना चाहेंगे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post IPL 2019: 6 6 6 के साथ महेंद्र सिंह धोनी ने खेली 75 रनों की तूफानी पारी, तो तारीफ़ में वीरेंद्र सहवाग ने कही ये बात appeared first on Sportzwiki.