आरसीबी की टीम को आईपीएल 2019 में लगातार छठी हार मिली है. बता दें, कि आरसीबी को दिल्ली की टीम ने रविवार को आईपीएल 2019 के 20वें मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया था. इस हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के स्टार ऑलराउंडर मोईन अली आये. उन्होंने अपने बयान में कहा है, कि उनकी टीम हर मैच में कैच छोड़ने और जल्दबाजी में विकेट खोने की गलती दोहरा रही हैं.
हम मैदान पर घबरा जा रहे


आरसीबी के स्टार ऑलराउंडर मोईन अली ने अपने एक बयान में कहा, “यह समय, हमारे लिए निश्चित रूप से बहुत निराशाजनक है. हम अपने प्रशिक्षण के दौरान सही चीजें कर रहे हैं, कोच हमें जरूरत की हर चीज दे रहे हैं, लेकिन हम मैदान पर घबरा जा रहे हैं और हमेशा दबाव महसूस कर रहे हैं.”
हर मैच में दोहरा रहे एक ही गलती

मोईन अली ने आगे अपने बयान में कहा, “इस बात से निराशा होती है, कि हम लगभग हर खेल के दौरान एक ही गलती को दोहरा रहे हैं, कैच छोड़ना, विकेट देना, यह हमने हर मैच में किया है. आप आईपीएल जैसे बड़े स्तर के टूर्नामेंट में ऐसा नहीं कर सकते हैं. हम जानते हैं, कि हमें सभी शेष खेलों को जीतना होगा. यह एक चमत्कार होने जैसी बात है, लेकिन हम प्रयास करेंगे.”
मैदान पर अपनी योजनाओं को निष्पादित नहीं कर पा रहे

मोईन अली ने आगे अपने बयान में कहा, “हम अपनी योजनाओं को मैदान पर निष्पादित नहीं कर पा रहे हैं. हम मैदान पर जाकर अपने खेल का आनंद ले रहे हैं. हम ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है.
आज के मैच में पहले छह ओवरों में विकेट बल्लेबाजी के लिए मुश्किल था, लेकिन उन्होंने भी पहले छह ओवर में बहुत अच्छी गेंदबाजी की, जैसे-जैसे खेल चलता गया, विकेट अच्छा होता गया और यह जीत-हार का एक बड़ा कारण भी बना है.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post IPL 2019 : मोईन अली ने खुद बताया आरसीबी टीम की लगातार 6 हार का असली कारण appeared first on Sportzwiki.