रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आईपीएल 2019 में कुछ भी सही नहीं हो रहा। चेन्नई के खिलाफ पहले मैच में 70 रनों पर सिमटने के बाद दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ नो बॉल विवाद की वजह से हार मिली। उसके बाद कभी फील्डरों की गलती, कभी गेंदबाजों की गलती और बल्लेबाजी के फ्लॉप होने की वजह से आरसीबी लगातार 6 मैच हार चुकी है।
सिर्फ दूसरी बार ऐसा

आईपीएल इतिहास में यह सिर्फ दूसरा मौका है जब किसी टीम को पहले 6 मैचों में लगातार हार मिली हो। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली डेयरडेविल्स) को आईपीएल 2013 के पहले 6 मैचों में लगातार हार मिली थी।
उस सीजन दिल्ली की टीम को 16 मैचों में सिर्फ 3 जीत मिली थी और वह पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे थी। हालाँकि, पहले 6 मैच में 5 हारने के बावजूद मुंबई इंडियंस आईपीएल 2015 की विजेता बन चुकी है।
प्ले ऑफ में पहुँच सकती है

टूर्नामेंट के पहले 6 मैचों में हार के बावजूद आरसीबी अभी भी प्ले ऑफ में जगह बना सकती है। अभी टीम को इस सीजन 8 और मुकाबले खेलने है। अगर वह सभी में जीत दर्ज करती है तो प्ले ऑफ में जगह बना सकती है।
इसके साथ ही अगर टीम 7 मैचों में भी जीत दर्ज कर प्ले ऑफ में अपना स्थान पक्का कर सकती है। इसके लिए उसे अन्य टीमों के परिणाम पर निर्भर होना पड़ सकता है। वहीं अपने मैच बड़े अंतर से जीतने पड़ेंगे।
5 दिनों का आराम

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अपने अगले मैच से पहले 5 दिनों का आराम मिला है। टीम का अगला मैच 13 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब के साथ मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम पर खेलना है।
आईपीएल में बने रहने के लिए टीम को इस मुकाबले में जीत दर्ज करनी ही पड़ेगी। किंग्स इलेवन की टीम में अच्छी फॉर्म में चल रही है और घरेलू पिच पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। इस मैच को जीतकर आरसीबी टूर्नामेंट में अपना खाता खोलना चाहेगी।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post IPL 2019: पहले 6 मैचों में हार के बावजूद प्लेऑफ में पहुंच सकती है आरसीबी, जानें कैसे appeared first on Sportzwiki.