आईपीएल 2019 के 16वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। पहले मैच में हार के बाद हैदराबाद की टीम ने शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों मैचों में शानदार जीत दर्ज की। दूसरी तरफ दिल्ली के लिए टूर्नामेंट उतार चढ़ाव भरा रहा है।
मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीम को हराने के बाद टीम के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई है। हैदराबाद की टीम शानदार फॉर्म में है और उसे रोकने के लिए दिल्ली को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड बन सकते हैं, आईये आपको उन्हीं के बारे में बताते हैं:

1. दिल्ली कैपिटल्स ने लेग स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा इस मैच में एक विकेट लेते हैं तो, उसके 150 आईपीएल विकेट हो जायेंगे। वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय और स्पिनर बन जायेंगे। सिर्फ लसिथ मलिंगा उनसे पहले 150 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं।
2. दिल्ली के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस इस मैच में खेलते हैं और 15 रन बनाते हैं तो उनके 500 आईपीएल रन पूरे हो जायेंगे।
3. सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविस वॉर्नर इस मैच में शतक बनाते हैं तो उनके 5 आईपीएल शतक हो जायेंगे। ऐसे में वह विराट कोहली और शेन वॉटसन को पिछले छोड़ क्रिस गेल (6 शतक) के बाद सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन जायेंगे।
4. डेविड वार्नर और जॉनी बैरेस्टो इस मैच में शतकीय साझेदारी बनाते हैं तो वह आईपीएल इतिहास में लगातार चार मैचों में चार शतकीय साझेदारी बनाने वाली पहली जोड़ी बन जायेंगे।

5. सिद्धार्थ कौल इस मैच में अगर 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजते हैं तो उनके 50 आईपीएल विकेट पूरे हो जायेंगे।
6. हैदराबाद के बल्लेबाज दीपक हूडा इस मैच में 40 रन बनाते हैं तो आईपीएल में उनके 500 रन पुरे हो जायेंगे। इससे पहले 100 से ज्यादा बल्लेबाज यह कारनाम कर चुके हैं।
7. जॉनी बैरेस्टो ने अभी तक टी-20 क्रिकेट में 1964 रन बनाये हैं, इस मैच में अगर वह 36 रन बना लेते हैं तो उनके दो हजार रन हो जायेंगे।
8. डेविड वार्नर इस मैच में 12 छक्के लगते ही अपने टी-20 क्रिकेट में 350 छक्के पूरे कर लेंगे।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post IPL 2019: DCvsSRH: इस मैच में बन सकते हैं 8 बड़े रिकॉर्ड, डेविड वार्नर के पास विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका appeared first on Sportzwiki.