Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: MIvsCSK : मैच में बन सकते हैं 8 रिकॉर्ड, धोनी के पास विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2019 का 15वां लीग मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में 3 अप्रैल को खेला जायेगा. इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के पास कई शानदार और दिलचस्प रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. अपने इस ख़ास लेख में हम आपकों उन्ही रिकार्ड्स के बारे में बताएंगे.

आइये डालते हैं एक नजर मैच में बनने वाले संभावित आंकड़ो पर एक नजर :

1. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल में अबतक कुल 24 मैच खेले गये हैं. जिसमे से 11 मैच चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीते हुए हैं. वहीं 13 मैच मुंबई इंडियंस की टीम ने जीते हुए हैं. इस मैच में मुंबई के पास अपनी 14वीं जीत का मौका होगा. वहीं चेन्नई के पास अपनी 12वीं जीत का मौका होगा.

2. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 7 मैच खेले गए हैं. जिसमे से 5 मैच मुंबई इंडियंस की टीम ने जीते. वहीं 2 मैच चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीते हैं. इस स्टेडियम में जहां मुंबई के पास अपनी छठी जीत का मौका होगा. वहीं चेन्नई के पास भी अपनी तीसरी जीत का मौका होगा.

3. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पिछले 5 आईपीएल मैचों से अजेय हैं. मुंबई के पास चेन्नई का यह विजय रथ रोकने का मौका होगा.

4. रोहित शर्मा अगर इस मैच में 6 चौके लगा देंगे, तो वह अपने 400 चौके आईपीएल में पूरे कर लेंगे. वह आईपीएल में 400 चौके लगाने वाले 8वें खिलाड़ी बन जायेंगे.

5. रोहित शर्मा अपने 200 छक्के से भी मात्र 15 छक्के दूर हैं. उनके पास इस मैच में अपने 200 छक्के पूरे करने का मौका होगा.

6. युवराज सिंह अपने 150 आईपीएल छक्कों से मात्र एक छक्का दूर हैं. वह आईपीएल में 150 छक्के लगाने वाले 11वें खिलाड़ी बन जायेंगे.

Dhoni wanted big partnership after initial shock: Dhoni

7. एमएस धोनी अपने 200 आईपीएल छक्कों से 9 छक्के दूर हैं. उनके पास इस मैच में अपने 200 छक्के पूरे करने का मौका होगा.

8. 2 विकेट हासिल करते ही ड्वेन ब्रावो आईपीएल के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन जायेंगे. उनके पास पियूष चावला के 143 विकेट को पीछे छोड़ने का मौका है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post IPL 2019: MIvsCSK : मैच में बन सकते हैं 8 रिकॉर्ड, धोनी के पास विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका appeared first on Sportzwiki.