Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019-(PREVIEW) केकेआर और सीएसके के बीच मैच कल, ऐसी हो सकती है दोनों ही टीमों की प्लेइंग इलेवन, जाने कैसे हैं आंकड़े

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में दिनों-दिन रोमांच बढ़ता जा रहा है। इस सीजन के जबरदस्त रोमांच के बीच रविवार को बड़ा दिलचस्प मुकाबला खेला जाना है। सुपर संडे को पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राईडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शाम को 4 बजे कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा।

केकेआर और सीएसके के बीच होगा सुपर संडे को सुपर मुकाबला

कोलकाता नाइट राईडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स इस समय अंक तालिका में पहले दो पायदान पर हैं ऐसे में दोनों ही टीमों की नजरें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत करने पर रहेगी।

आईपीएल के इस सीजन में केकेआर और सीएसके के बीच एक मुकाबला खेला जा चुका है जिसमें धोनी के धुरंधरों ने एक आसान जीत दर्ज कर केकेआर पर अपनी श्रेष्ठता साबित की।

इन चैनल पर रविवार शाम 4 बजे ले सकते हैं मैच का लुत्फ

रविवार को शाम 4 बजे से होने वाले इस मैच को दोनों ही टीमें जीतने के इरादें से मैदान में उतरेंगी लेकिन इस मैच में मनोवेज्ञानिक दबाव मेजबान केकेआर पर रहेगा जिन्हें सीएसके के हाथों मंगलवार को हार का सामना करना पड़ा था।

इस मैच का लुत्फ आप स्टार स्पोर्टस नेटवर्क के चैनल स्टार स्पोर्ट्स हिंदी 1 और स्टार स्पोर्ट्स 3 पर ले सकते हैं। साथ ही डिजिटल एप होटस्टार पर भी इस मैच का मजा लिया जा सकता है।

ईडन गार्डन की पिच का कुछ ऐसा रहेगा मिजाज

कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन में होने वाले इस मैच में बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले रहने की पूरी संभावना है। इस मैच में स्पिन गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है लेकिन पिच रनों से भरपूर रहेगी। जिस पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है।

तारीख और स्थान

     तारीख            स्थान
14 अप्रैल 2019     ईडन गार्डन

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों का आमना-सामना 

    मैच       केकेआर   सीएसके   अनिर्णित
     19          7           12     0

ईडन गार्डन में ऐसा रहा है केकेआर-सीएसके के बीच मुकाबला

      मैच      केकेआर       सीएसके   अनिर्णित
       11           5                 6          0

ईडन गार्डन में ऐसे रहे हैं अब तक आंकड़े

                      मैच                       73
   पहले बल्लेबाजी वाली टीम जीती                       28
   बाद में बल्लेबाजी वाली टीम जीती                       45
       पहली पारी का औसत स्कोर                     158
       दूसरी पारी का औसत स्कोर                      144
            सबसे बड़ा स्कोर        218/4 (20 ओवर) केकेआर वर्सेज किंग्स इलेवन
            सबसे छोटा स्कोर       49/10 (9.4 ओवर) आरसीबी वर्सेज केकेआर
  सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा       204/2 (18.2 ओवर) किंग्स इलेवन वर्सेज केकेआर
 सबसे छोटे स्कोर का बचाव       114/4 (20 ओवर) सीएसके वर्सेज केकेआर

चेन्नई सुपर किंग्स उतर सकती है इन 11 खिलाड़ियों के साथ

खिलाड़ियों का नाम        भूमिका
शेन वाटसन ऑलराउंडर
फाफ डू प्लेसीस बल्लेबाज
सुरेश रैना बल्लेबाज
अंबाती रायडू बल्लेबाज
महेन्द्र सिंह धोनी(कप्तान) विकेटकीपर बल्लेबाज
केदार जाधव ऑलराउंडर
रविन्द्र जडेजा ऑलराउंडर
मिचेल सेंटनर ऑलराउंडर
इमरान ताहिर स्पिन गेंदबाज
दीपक चाहर तेज गेंदबाज
मोहित शर्मा तेज गेंदबाज

ये हो सकती है केकेआर की प्रेडिक्टेड इलेवन

 खिलाड़ी       रोल
सुनील नरेन ऑलराउंडर
जो डेनली ऑलराउंडर
रॉबिन उथप्पा बल्लेबाज
नितीश राणा बल्लेबाज
दिनेश कार्तिक(कप्तान) विकेटकीपर बल्लेबाज
शुभमन गिल बल्लेबाज
आंद्रे रसेल ऑलराउंडर
पीयूष चावला स्पिन गेंदबाज
कुलदीप यादव स्पिन गेंदबाज
हैरी गर्नी तेज गेंदबाज
प्रसिद्ध कृष्णा तेज गेंदबाज

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019-(PREVIEW) केकेआर और सीएसके के बीच मैच कल, ऐसी हो सकती है दोनों ही टीमों की प्लेइंग इलेवन, जाने कैसे हैं आंकड़े appeared first on Sportzwiki.