रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आईपीएल 2019 की शुरुआत बुरे सपने की तरह हुई है। टीम को टूर्नामेंट के पहले चारों मैचों में हार मिली है। अब टीम आज शानदार फॉर्म में चल रही कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी। इस मैच को जीतकर आरसीबी जीत की पटरी पर आना चाहेगी लेकिन यह इतना आसान नहीं होने वाला है। इसके बावजूद केकेआर के गेंदबाज पियूष चावला आरसीबी को हल्के में नहीं ले रहे।
आसान नहीं होगा मुकाबला

आरसीबी और केकेआर के बीच होने वाले इस मुकाबले से पहले पियूष चावला का मानना है कि आरसीबी भले ही चार मैच हार चुकी है लेकिन यह मैच आसान नहीं होने वाला है। इस मैच से पहले केकेआर के स्पिन पियूष चावला ने कहा
“हम सभी जानते हैं कि आरसीबी को किस प्रकार का खेल है और वह चार हार चुके हैं और इसका मतलब यह नहीं है कि वे हारकर बाहर हो चुके हैं। हमें पता है कि उनके पास मौजूद खिलाड़ियों की क्षमता क्या है। हमें उस तरह से तैयारी करनी होगी और उन्हें हराने के लिए कुछ अच्छा क्रिकेट खेलना होंगा।”
उनके पास बेहतरीन बल्लेबाज

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे बल्लेबाज हैं। यही वजह है कि विपक्षी टीम खास प्लान के साथ मैदान पर उतरती है। इनके बारे में बात करते हुए पियूष चावला ने कहा
“हमें मूल बातों का ध्यान रखने और उसे फॉलो करने की आवश्यकता है। विराट, एबी और यहां तक कि पार्थिव ने जिस तरह से आखिरी गेम में बल्लेबाजी की, वे सभी बेहतरीन बल्लेबाज हैं। हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि हम उन्हें आसान चीजें न दें।”
केकेआर ने दिखाया है शानदार खेल

इस सीजन अभी तक केकेआर ने शानदार खेल दिखाया है। टीम को पहले तीन मैचों में दो जीत मिली है वहीं एक मुकाबला सुपर ओवर तक गया था। आंद्रे रसेल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और केकेआर की सबसे बड़ी ताकत वहीं हैं। स्पिन गेंदबाजों में पियूष चावला, सुनील नरेन और कुलदीप यादव ने अच्छी गेंदबाजी की है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post IPL 2019: RCBvsKKR: मैच से पहले इन 2 खिलाड़ियों से भयभीत हैं पियूष चावला, कही ये बात appeared first on Sportzwiki.