Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019-WATCH: किंग्स इलेवन पंजाब की जीत के बाद सैम कुरेन ने प्रीति जिंटा के साथ किया भागड़ा, देखें वीडियो

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में सोमवार को एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। सोमवार को मोहाली के आईएस बिन्द्रा स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स को एक नाटकीय हार का सामना करना पड़ा।

किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली के मुंह से निकाल दी जीत

इस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 166 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक समय 3 विकेट खोकर 144 रन बना चुकी थी और वो जीत की दहलीज पर खड़े थे।

लेकिन इसके बाद अगले 8 रनों के अंदर ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम नाटकीय रूप से ऑल आउट हो गई और मैच को 14 रनों से गंवा दिया। किंग्स इलेवन पंजाब के लिए ये जीत हार के मुंह से निकलकर मिलने वाली जीत रही।

हैट्रिक मैन सैम कुरैन जीत के बाद प्रीटि जिंटा के साथ किया भांगड़ा

इस जीत में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए सबसे बड़ा योगदान इस मैच में क्रिस गेल के स्थान पर शामिल किए गए सैम कुरेन का था। सैम कुरैन ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए हेट्रिक सहित 11 रन देकर 4 विकेट झटके।

इस आईपीएल की पहली हेट्रिक अपने नाम करने वाले सैम कुरेन ने जीत का बाद भांगड़ा का तड़का लगाया। सैम कुरेन ने टीम ऑनर प्रीटि जिंटा के साथ मिलकर भांगड़ा कर समा बांध दिया।

मुझे हैट्रिक की नहीं लगी थी जानकारी- कुरैन

कुरेन ने मैच के बाद अपने स्टेटमेंट में कहा कि

“खिलाड़ियों के लिए शानदार जीत। मैंने अपनी टीम के लिए प्रदर्शन करने की कोशिश की। सौभाग्य से, हमने 166 को बचा लिया। सभी छ गेंदबाज बेहतरीन थे। मैंने पिछले महीनों में अपनी बल्लेबाजी पर काफी काम किया है। मुझे अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग पर मेहनत करना पसंद है। मैंने स्कूल क्रिकेट में ऐसा किया लेकिन पेशेवर क्रिकेट में पहली बार ऐसा किया। उम्मीद है हम मैच जीतते रहेंगे।”

हैट्रिक को लेकर सैम कुरेन ने कहा कि

मुझे वास्तव में नहीं पता था। क्राउड बहुत जोर से चिल्ला रहे थे। मैं खुद सुन नहीं सका। ऐश ने मुझे बताया कि मुझे क्या करना है। रैयान हैरिस थर्डमैन में खड़े थे। लोकल बल्लेबाजों के लिए मुझे हमारे खिलाड़ियों से पूछना था। शमी ने अंत में दो शानदार ओवर डाले जिससे मदद मिली।”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019-WATCH: किंग्स इलेवन पंजाब की जीत के बाद सैम कुरेन ने प्रीति जिंटा के साथ किया भागड़ा, देखें वीडियो appeared first on Sportzwiki.