आईपीएल 2019 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने सिर्फ 149 रन बनाये और दिल्ली ने आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया।
दिल्ली की खराब शुरुआत

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गये। इसके बाद आरसीबी के गेंदबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों पर दवाब बनाना शुरू कर दिया।
पहले ही ओवर में विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने श्रेयस अय्यर का कैच भी छोड़ दिया। दूसरे ओवर में नवदीप सैनी ने भी अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने इस ओवर में सिर्फ दो रन देकर बल्लेबाजों को दबाव में लाने की कोशिश की।
पृथ्वी शॉ की विस्फोटक बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भारतीय क्रिकेट का भविष्य माने जाते हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सबसे अनुभवी गेंदबाज टिम साउदी की लगातार चार गेंद पर चार चौके जड़ दिए।
तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद भी चौके के लिए गयी लेकिन यह गेंद पृथ्वी के पैड में लगकर गयी थी। इसी वजह से अंपायर ने इसे लेग बाई दिया। ओवर की अंतिम गेंद पर कवर के फील्डर ने अच्छी फील्डिंग कर गेंद को रोक लिया।
हर तरफ खेले शॉट

टिम साउदी ने ओवर की पहले गेंद पृथ्वी शॉ के पैड की तरफ फेंका और उन्हें इसे मिड ऑन की बगल से चौके के लिए भेज दिया। सऊदी ने अगली गेंद भी शॉ के शरीर की तरफ फेंका और उन्होंने इसे शॉर्ट फाइन लेग के बगल से चौके के लिए भेज दिया।
इसके बाद टिम सऊदी ने गति में बदलाव कर ऑफ स्टम्प के बाद गेंद फेंकी लेकिन पृथ्वी शॉ ने इसे कवर पॉइंट पर चौका जड़ दिया। सऊदी ने फिर से ऑफ स्टम्प के बार छोटी गेंद फेंकी और शॉ ने इसे भी चौके के लिए भेज दिया।
देखें वीडियो:
— Dhoni Fan (@mscsk7) April 7, 2019
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post IPL 2019: WATCH: पृथ्वी शॉ ने लगातार चार गेंदों पर जड़े चार चौके, देखें वीडियो appeared first on Sportzwiki.