आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान राॅयल्स के बीच शुरु हुए मांकडिंग विवाद ने क्रिकेट में एक नयी बहस शुरु कर दी है. अब तो आए दिन इस प्रकार की गतिविधियां दिखाई देने लगी है. किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से जब आर अश्विन ने राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर को आउट किया, तो इस पर बहस छिड़ गई. क्रिकेट जैसे खेल में मा्ंकडिंग दिन प्रतिदिन हावी होता जा रहा है.

क्रुनाल पांड्या ने धोनी को किया आउट करने का प्रयासः
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में क्रुनाल पांड्या ने धोनी को मांकडिंग के तहत आउट करने का प्रय़ास किया. 14 वें ओवर की चौथी गेंद पर क्रुनाल पांडया गेंद ड़ालते-ड़ालते रुक गए, पांड्या को लगा कि धोनी गेंदबाजी एक्शन के पहले ही क्रीज छोड़कर बाहर चले गए, लेकिन जब स्लो मोशन में वीडियो देखा गया तो धोनी क्रीज के अंदर ही थे.
तो कमेंटटेटर में बहस जारी हो गई कि धोनी को इस तरह आउट करना बहुत मुश्किल है. ऐसा बहुत कम होता है जब धोनी इस प्रकार की गलती करते हैं. वो क्रिकेट में ज्यादातर सही चीजें करते हैं.
Mankading MSD? Think again! https://t.co/ggh77qmWJL via @ipl
— Shekhar Singh (@Shekhar_jour) April 4, 2019
बता दें कि इस, मैच में एक समय तो मुंबई इंडियंस रनों को बनाते हुए जूझती हुआ नजर आ रही थी, लेकिन हार्दिक पांड्या ने 8 गेंद पर 25 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसकी बदौलत टीम 170 रन तक पहुंच सकी. इसमें क्रुनाल पांड्या के 42 रन और सूर्यकुमार यादव के 59 रन शामिल रहे.

इस मैच में मुंबई ने सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रर्दशन किया, इस मैच में मुंबई टीम ने मैच को जीतकर अंकतालिका में सुधार किया है. वहीं धोनी की टीम ने खासकर बल्लेबाजी से लेकर फील्डिंग तक में खराब प्रर्दशन किया.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो, प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तोों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करे और साथ ही अगर कोई सुझाव देना चाहते है तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अभी तक हमारे पेज को लाइक नहीं किया है. तो कृपया अभी लाइक करें , जिससे लेटेस्ट अपडेटस आपतक पहुंचा सके.
The post IPL 2019: WATCH: क्रुनाल पंड्या ने धोनी को करना चाहा मांकडिंग, फिर धोनी ने किया कुछ ऐसा शर्म से झुकी पंड्या की आंखे appeared first on Sportzwiki.