Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019 : WATCH: अंबाती रायडू ने मैच के दौरान की ये गलती, अंपायर ने धोनी को बुलाकर लगाई फटकार

किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2019 का 18वां मैच चेन्नई के चेपक क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. इस मुकाबले को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 22 रन के अंतर से जीत लिया था. इस मैच में एक दिलचस्प घटना भी देखने को मिली है. दरअसल, जोस बटलर के बाद अम्बाती रायडू को भी मांकडिंग नियम के तहत पंजाब के पास आउट करने का मौका था.

रायडू नॉन स्ट्राइक में गेंद पूरी होने से पहले ही निकल जा रहे थे बाहर 

किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच में धोनी और अम्बाती रायडू ने नाबाद 60 रन की शानदार साझेदारी की थी और इस साझेदारी के दम पर ही चेन्नई की टीम 160 रन का सम्मानजनक लक्ष्य खड़ा कर पाई थी, लेकिन इस साझेदारी के दौरान कई बार अम्बाती रायडू नॉन स्ट्राइक पर गेंद पूरी होने से पहले ही क्रीज से आगे निकल जा रहे थे. उन्होंने ऐसा पूरे मैच के दौरान कई बार किया.

अंपायर ने धोनी से की शिकायत 

Dhoni wanted big partnership after initial shock: Dhoni

हालाँकि, इस बार अंपायर रॉड टकर मांकडिंग के इस नियम को लेकर काफी मुस्तैद दिखे. उन्होंने रायडू की शिकायत चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी से की, उन्होंने धोनी को बताया, कि रायडू बार-बार क्रीज से आगे निकल रहे हैं और ऐसे में उन्हें मांकडिंग नियम के तहत आउट दिया जा सकता है.

 


बटलर-अश्विन विवाद के बाद अंपायर मांकडिंग को लेकर हुए सतर्क 

Rules relating to 'Mankanding' should be clear: Butler

किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान रविचंद्रन अश्विन ने नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े बल्लेबाज जोस बटलर को मांकडिंग नियम के तहत रन आउट कर दिया था.

इसके लिए रविचंद्रन अश्विन व अंपायरों को कई क्रिकेट जानकारों की आलोचना का भी सामना करना पड़ था. हालाँकि, अब अंपायर इस नियम को लेकर मैदान पर सतर्क दिखाई दे रहे हैं, जो क्रिकेट के लिए काफी अच्छी बात है.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post IPL 2019 : WATCH: अंबाती रायडू ने मैच के दौरान की ये गलती, अंपायर ने धोनी को बुलाकर लगाई फटकार appeared first on Sportzwiki.