आईपीएल के 12 वें संस्करण का रोमांच अपने चरम पर है. जैसा कि कहा जाता है कि अगर आप कैच पकड़ने में माहिर हैं, तो आपको कोई मैच नहीं हरा सकता है, इस प्रकार का नजारा मुंबई और चेन्नई के मैच के दौरान देखने को मिला. जब पोलार्ड के एक कैच ने मैच पूरी तरह से धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई से छीन लिया.

जब से आईपीएल शुरू हुआ है प्रतिदिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है, जिससे टीमों के हौसले बुलंद दिखाई देते हुए नजर आ रहे है. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच हुए इस मैच में एक ऐसा कैच देखने को मिला जिससे मुंबई इंडियंस के दर्शकों की बांछे खिल गई.
पोलार्ड ने पकड़ा अप्रत्याशित कैचः
चेन्नई सुपरकिंग्स 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी, शुरुआत से ही मुंबई के गेंदबाजों के सामने चेन्नई की टीम जूझती हुई नजर आ रही थी. दो विकेट मात्र 4 ओवर के भीतर ही गिर गए थे. बेहरनडॉर्फ रैना को गेंदबाजी कर रहे थे. पांचवें ओवर की आखिरी गेंद ऑफ स्टंप से बाहर थोड़ी छोटी थी. इस पर रैना ने पीछे हटकर कट किया, आखिरी गेंद पर सुरेश रैना ने शाॅट मारा एक समय तो ऐसा लगा कि गेेंद छक्के के पार जा रही है.

लेकिन गेंद की दिशा पोलार्ड की तरफ थी, पोलार्ड ने गेंद को उड़ते हुए पंक्षी की तरह एक हाथ से पकड़ कर रैना को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. वह गेंद हाथ में लेकर जमीन पर गिरे, लेकिन कैच थामे रखा. पोलार्ड से बहुत कम ही ऐसा होता है, जब वह कैच को ड्राप कर दें.
MUST WATCH: Pluck it like Polly – Catch marvellous
Full video here
https://t.co/FOZO7KUa6G #MIvCSK pic.twitter.com/K0jSKdcJVY
— IndianPremierLeague (@IPL) April 3, 2019
कैच लेने के बाद पोलार्ड के खुशी देखने वाली थी, इस तरह की अप्रत्याशित कैच पोलार्ड ही ले सकते हैं.कैच पकड़ने के बाद वो दर्शकों की ओर इशारा कर रहे थे, इस तरह के कैच को देखकर दर्शक भी खुश दिखाई दे रहे थे.
हालांकि इस मैच में मुंबई ने धीमा शुरुआत की थी, लेकिन आखिरी में आए हार्दिक ने मात्र 8 गेंदो पर 25 रन बनाकर टीम के स्कोर को 170 तक पहुंचा दिया. अंत में चेन्नई की टीम को मुंबई के हाथों अपना पहला मैच गंवाना पड़ा.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया हो तो, प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तोों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करे और साथ ही अगर कोई सुझाव देना चाहते है तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अभी तक हमारे पेज को लाइक नहीं किया है. तो कृपया अभी लाइक करें , जिससे लेटेस्ट अपडेटस आप तक पहुंचा सके.
The post IPL 2019ः WATCH: किरोन पोलार्ड ने हवा में उछलकर पकड़ा इस साल का सबसे मुश्किल कैच, फिर किया कुछ ऐसा appeared first on Sportzwiki.
