आईपीएल सीजन 12 में कल शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स अपने होम ग्राउंड पर किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच खेलने उतरी. चेन्नई सुपर किंग्स को पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा, इसलिए चेन्नई सुपर किंग्स जित के साथ वापसी करने के लिए तैयार थी तो वही किंग्स इलेवन पंजाब दिल्ली कैपिटल्स से जीत के बाद पुरे जोश में थी.
इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने एक सम्मान जनक टोटल पंजाब के सामने रखा, जो आसानी के साथ चेज हो सकता था. हालाँकि पंजाब की टीम 22 रनों से मैच हार गयी. इस मैच में चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का गुस्सा भी दिखा.
कैप्टन कूल ने दीपक चाहर पर दिखाया गुस्सा तो रोने लगे चाहर

पंजाब की पारी के 19वें ओवर में धोनी का गुस्सैल रूप भी देखने को मिला. दरअसल पंजाब की पारी का 19वां ओवर चल रह था और पंजाब को 2 ओवर में 39 रन की आवश्यकता थी महेंद्र सिंह धोनी ने दीपक चाहर को गेंदबाजी करने के लिए गेंद थमाई.
दीपक चाहर ने योर्कर गेंद डालने का प्रयास किया और इस प्रयास में गेंद हाई फुलटॉस रही जिसपर सरफराज खान ने थर्ड मैंने पर एक चौका लगा दिया, गेंद कमर के ऊपर होने के कारण अंपायर ने नो बॉल दे दिया.
दीपक चाहर की गलतियों से धोनी गुस्सा हो गए. वे दौड़ते हुए गए और चाहर से प्लान के अनुसार गेंद डालने को कहा. इसके बाद चाहर का चेहरा उतर गया और वो धोनी से आंख भी नहीं मिला पा रहे थे.
मैदान पर फिर दिख धोनी के दीमाग का कमाल

चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबले के दौरान एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी के दिमाग की चतुराई देखने को मिला. इस मैच में धोनी ने कई मौकों पर अपनी चतुराई का उदाहरण दिया और पंजाब को मैच से बाहर कर दिया. पहले बल्ले से उन्होंने आतिशी पारी खेली और इसके बाद गेंदबाजी के वक्त उन्होंने जो चतुराई दिखाई उसने पंजाब टीम को हैरान कर दिया.
दीपक चाहर के नो बॉल फेकनें के बाद धोनी ने अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए दीपक चाहर को सटीक जगह गेंद डालने को कहा, उसके तुरंत बाद ही चाहर ने डेविड मिलर को बोल्ड कर दिया.
बैटिंग में महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर दिखाया दम

टॉस हारने के बाद पंजाब ने चेन्नई को पहले बल्लेबाजी करने को कहा, चेन्नई की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन दुसरे और तीसरे विकेट के लगातार गिरने के बाद धोनी मैदान पर आये और पारी को सम्भालते हुए नाबाद 37 रनों की पारी खेलकर टीम को एक सम्मान जनक टोटल तक लेकर गए.
The post IPL 2019: WATCH: मैदान पर दिखा धोनी का रौद्र रूप, दीपक चाहर को लगाई ऐसी फटकार, रोने लगा गेंदबाज appeared first on Sportzwiki.