Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- WATCH: रविन्द्र जडेजा ने पकड़ा अपने ही टीम के सुरेश रैना का कैच, रैना ने दिया ऐसा रिएक्शन

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में मंगलवार को टॉप दो टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राईडर्स की टीमें आमने-सामने हुई जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केकेआर को 7 विकेट से हरा दिया।

चेन्नई सुपर किंग्स ने केकेआर को 7 विकेट से हराया

चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए केकेआर को 108 रनों के स्कोर पर ही रोक लिया।

इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने धीरे-धीरे इस लक्ष्य को 3 विकेट के नुकसान पर हासिल करते हुए एक बार फिर से केकेआर को पछाड़ते हुए नंबर वन का स्थान हासिल कर लिया।

रविन्द्र जडेजा ने डग आउट से ही सुरेश रैना का लिया कैच

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा के बारे में सब जानते हैं कि वो कैच नहीं छोड़ते हैं। विरोधी टीम के बल्लेबाजों के कैच रविन्द्र जडेजा के पास पहुंचते हैं तो वो उनके चंगुल से बच नहीं पाते हैं।

ये तो हमने और आपने अक्सर ही देखा कि रविन्द्र जडेजा विरोधियों के कैच पकड़ ही लेते हैं लेकिन इस बार तो उनकी टीम के साथी खिलाड़ी सुरेश रैना भी रविन्द्र जडेजा की चपलता से बच नहीं पाए। और रैना के एक छक्के पर रविन्द्र जडेजा ने डग आउट से ही शानदार कैच लिया।

रैना के छक्के पर उनके साथी रविन्द्र जडेजा का कैच

हुआ यूं कि पारी के तीसरे ही ओवर में सुरेश रैना बल्लेबाजी करने आए और इस ओवर की चौथी ही गेंद को स्ट्रेट शॉट खेल दिया। रैना का ये शॉट चेन्नई सुपर किंग्स के डग आउट की तरफ गया जहां रविन्द्र जडेजा ने अपनी जगह से खड़े होते हुए आसानी के साथ कैच कर लिया। इसके बाद सुरेश रैना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

देखिए वीडियो

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- WATCH: रविन्द्र जडेजा ने पकड़ा अपने ही टीम के सुरेश रैना का कैच, रैना ने दिया ऐसा रिएक्शन appeared first on Sportzwiki.