Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL-2019: कोहली परेशान, बोले- इस शर्मनाक हार को पचाना मुश्किल

 
हैदराबाद      
   
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के 11वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 118 रनों से करारी हार मिली. RCB के कप्तान विराट कोहली ने इसे आईपीएल में टीम की सबसे शर्मनाक हारों में से एक बताया है.

हैदराबाद ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में जॉनी बेयरस्टो (114) और डेविड वॉर्नर (नाबाद 100) के शानदार शतकों के बाद मोहम्मद नबी (11/4) और संदीप शर्मा (19/3) की घातक गेंदबाजी ने विराट की टीम की कमर तोड़ दी. रनों के लिहाज से बेंगलरु की यह दूसरी सबसे बड़ी हार है.

RCB की हार: टॉप-3

1. 140 रनों से KKR ने हराया, 2008 में

2. 118 रनों से SRH ने हराया, 2019 में

3. 111 रनों से Kings XI ने हराया, 2011 में