Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- चेन्नई सुपर किंग्स के जीत के बाद भी धोनी हुए नाराज, कड़े शब्दों में कहा मुझे नहीं पसंद ऐसा

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में अब तक करीब-करीब हर मैदान में रनों का सैलाब देखने को मिला है। हर पिच पर जमकर रन बन रहे हैं लेकिन एक ऐसी पिच है, जिस पर बल्लेबाजों का नहीं बल्कि गेंदबाजों का बोलबाला है। और वो है चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम की पिच….

चेपॉक की पिच पर बल्लेबाजी हो रही है मुश्किल

चेन्नई के पी चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर अब तक खेले गए इस सीजन के मैचों में बल्लेबाजों को जहां रनों के लिए मशक्कत करनी पड़ी है तो वहीं गेंदबाजों ने गदर मचाया हुआ है।

IPL-12: Chennai beat Kolkata by 7 wickets

कुछ वैसा ही मंगलवार को देखने को मिला जब चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राईडर्स के बीच खेले गए मैच में देखने को मिला। जहां एक बार फिर से बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए जूझते देखा है।

जीत के बाद भी एमएस धोनी नहीं हैं चेपॉक की पिच से खुश

चेपॉक की पिच पर भले ही चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर रहे हैं लेकिन वहीं सीएसके के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा कि वो इस तरह की पिच पर नहीं खेलना चाहते हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी ने इसको लेकर कहा कि

अगर आप देखते हैं कि ये हमारे लिए एक अच्छा विकेट है। लेकिन, मुझे नहीं लगता है कि हम ऐसे विकेट पर खेलना चाहते हैं। क्योंकि ये बहुत ही कम स्कोरिंग हो जाता है हमारे बल्लेबाजों के लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर आप पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं तो ये थोड़ा मुश्किल है। जैसे ही ओस आती है, दूसरे हाफ में थोड़ा आसान हो जाता है।”

केकेआर के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी दीपक चाहर नाखुश

वहीं इस पिच पर केकेआर के खिलाफ बढ़िया गेंदबाजी करने वाले दीपक चाहर ने कहा कि

“मुझे खुशी है कि मैंने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन जाहिर है कि हम एक बेहतर विकेट की तलाश कर रहे हैं। कोई भी इस तरह का विकेट नहीं चाहता है।”

“क्योंकि मिट्टी और गर्मी की वजह से आप इसमें मदद नहीं ले सकते हैं। यहां बहुत गर्मी है और पिच क्यूरेटर हमें अच्छा ट्रेक देने के लिए सर्वश्रेष्ठ काम कर रहे हैं। दिन के अंत में आप इस पर मदद नहीं ले सकते हैं।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- चेन्नई सुपर किंग्स के जीत के बाद भी धोनी हुए नाराज, कड़े शब्दों में कहा मुझे नहीं पसंद ऐसा appeared first on Sportzwiki.