Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- पर्पल कैप की रेस में सनराइजर्स हैदराबाद का ये गेंदबाज दे रहा युजवेंद्र चहल को कड़ी चुनौती

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में जब बल्लेबाज अपना जलवा दिखा रहे हैं तो भला गेंदबाज कैसे पीछी रहे तो वो भी विकेट लेने के मामले में एक-दूसरे से होड़ में लगे हुए हैं। पर्पल कैप की रेस में गेंदबाजों के बीच बढ़िया रेस दिख रही है जिसमें हर मैच के साथ बदलाव होता जा रहा है।

पर्पल कैप में इन पांच गेंदबाजों के बीच चल रही है जंग

इस आईपीएल सीजन में शनिवार को हुए मैचों के बाद पर्पल कैप की रेस में मौजूद खिलाड़ियों पर डालते हैं नजर। किस गेंदबाज के नाम हैं कितने विकेट…

युजवेन्द्र चहल(आरसीबी)- 9 विकेट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल इस सीजन में अपनी फिरकी का जोरदार कमाल दिखा रहे हैं। युजवेन्द्र चहल भले ही अपनी टीम के खराब प्रदर्शन से खुश नहीं होंगे लेकिन उन्होंने अपनी गेंदबाजी से अपने फैंस को खुश रखा है। जो अब तक इस सीजन में 5 मैचों में 9 विकेट ले चुके हैं।

मोहम्मद नबी(सनराईजर्स)- 7 विकेट

सनराईजर्स हैदराबाद के स्पिन गेंदबाज मोहम्मद नबी ने इस सीजन में जबरदस्त गेंदबाजी दिखायी है। अफगान ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने इस सीजन में अब तक खेले 3 मैचों में ही अपने आपको विकेटटेकर के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। जो अब तक 3 मैचों में 7 विकेट हासिल कर चुके हैं।

इमरान ताहिर(सीएसके)- 7 विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर इस सीजन में हर मैच के साथ अपने आपको साबित कर रहे हैं। इमरान ताहिर ने अपनी फिरकी के भंवर में कई बल्लेबाजों को उलझाया है। ताहिर अब तक इस सीजन में खेले 5 मैचों में अपने नाम 7 विकेट कर चुके हैं।

कगिसो रबाडा(कैपिटल्स)- 7 विकेट

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा इस सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। कगिसो रबाडा ने खासकर इस सीजन में अपनी गेंदबाजी गति से काफी प्रभावित किया है और उन्होंने अपनी गति से ही बल्लेबाजों को चमका देते हुए 5 मैचों में 7 विकेट झटके हैं।

ड्वेन ब्रावो(सीएसके)- 7 विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर ने इस सीजन में अपनी गेंदबाजी से कमाल किया है। ड्वेन ब्रावो ने 4 मैचों में 7 विकेट हासिल कर फिलहाल टॉप-5 में मौजूद हैं लेकिन ब्रावो चोट के चलते फिलहाल तो बाहर हैं। जो वापसी कब करेंगे इसका कुछ कहा नहीं जा सकता है।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- पर्पल कैप की रेस में सनराइजर्स हैदराबाद का ये गेंदबाज दे रहा युजवेंद्र चहल को कड़ी चुनौती appeared first on Sportzwiki.