आईपीएल 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की हार का सिलसिला नहीं रुक रहा है। पहले सीजन से टूर्नामेंट का हिस्सा रही यह टीम अभी तक एक भी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई है। इस सीजन में फैन्स को टीम से काफी उम्मीदें थी लेकिन पहले तीन मुकाबलों के बाद ही वह टूटता दिख रहा है। इसी वजह से विराट कोहली ने कप्तानी छोड़ने के फैसला किया।
विराट ने छोड़ी कप्तानी

पहले चेन्नई सुपर किंग्स, फिर मुंबई इंडियंस और अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली लगातार तीन हार के बाद आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने कप्तानी से हटने का फैसला किया है।
पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज गौतम गंभीर और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन पहले ही उन्हें कप्तानी से हटाने की मांग कर चुके हैं। वहीं फैन्स के बढ़ते दबाव ककी वजह से विराट कोहली ने यह फैसला किया है।
कप्तानी में खराब रिकॉर्ड

आईपीएल 2012 में विराट कोहली को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कमान मिली थी। उससे पहले चार सीजन में टीम दो बार फाइनल में पहुँचने में सफल हुई थी। वहीं उनके बाद 2018 तक सिर्फ एक बार ही फाइनल में जगह बना पाई।
विराट कोहली ने अभी तक आईपीएल के 99 मैचों में कप्तानी की है। इन मैचों में उन्हें सिर्फ 44 जीत मिली वहीं 50 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उनका जीत प्रतिशत 46.87 है, जो 50 से ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों में सबसे खराब है।
इन्हें मिल सकती है कप्तानी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं लेकिन टीम की कमान पार्थिव पटेल को मिल सकती है। पार्थिव अभी टीम के उपकप्तान भी है। उनकी कप्तानी में गुजरात की टीम रणजी ट्रॉफी भी जीत चुकी है।
विराट कोहली का कप्तानी से हटने के फैसला चौंकाने वाला है। पिछले सीजन में इसी तरह लगातार हार और खराब फॉर्म की वजह से दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान गौतम गंभीर ने भी कप्तानी छोड़ दी थी।

नोट: इस आर्टिकल का सच्चाई से दूर- दूर तक कोई नाता नहीं है, आपको अप्रैल फूल की शुभकामनाएं
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post IPL 2019: विराट कोहली ने लगातार मिल रही हार के बाद छोड़ी आरसीबी की कप्तानी appeared first on Sportzwiki.