Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- ऑरेंज कैप की रेस में डेविड वार्नर निकले सबसे आगे, तो कड़ी टक्कर दे रहा ये खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में सफर आगे बढ़ता जा रहा है। अब जैसे-जैसे ये कारवां आगे बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे खिलाड़ियों के बीच जंग भी रोचक होती जा रही है। ऑरेंज कैप की रेस में खिलाड़ियों के बीच रन की जबरदस्त होड़ चल रही है।

ऑरेंज कैप की रेस है इन पांच बल्लेबाजों के बीच

इस आईपीएल सीजन में अब तक इन पांच बल्लेबाजों के बीच चल रही है ऑरेंज कैप हथियाने की रेस… तो आपको दिखाते हैं वो पांच बल्लेबाज….

डेविड वार्नर(सनराईजर्स)- 264 रन

सनराईजर्स हैदराबाज के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का बल्ला इस सीजन पहले तीन मैचों में शानदार रहा। वार्नर हालांकि दिल्ली के खिलाफ अपने चौथे मुकाबलें में कुछ खास नहीं कर सके लेकिन इसके बाद भी वो 4 मैचों में 264 रन बनाकर पहले स्थान पर कायम हैं।

जॉनी बेयरस्टो( सनराईजर्स)- 246 रन

सनराईजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो पहली बार आईपीएल में उतरे हैं और इस टीम के लिए बेयरस्टो का दांव अब तक तो खरा उतरा है। बेयरस्टो ने इस सीजन अपनी बल्लेबाजी से उनके टीम साथी डेविड वार्नर को टक्कर देते नजर आ रहे हैं। जॉनी ने अब तक इस सीजन में 4 मैचों में अपने नाम 246 रन कर लिए हैं।

आन्द्रे रसेल( केकेआर)- 159 रन

कोलकाता नाइट राईडर्स के बल्लेबाज आन्द्रे रसेल ने इस सीजन में एक तूफानी बल्लेबाजी छवि दिखायी है। आन्द्रे रसेल का ये तूफानी फॉर्म अब तक के 3 मैचों में जारी रहा है। आन्द्रे रसेल ने अब तक इस सीजन में तीन मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 159 रन बना लिए हैं।

ऋषभ पंत(दिल्ली कैपिटल्स)- 158 रन

दिल्ली कैपिटल्स के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने जिस तरह की शुरुआत इस सीजन में की थी उसे बरकरार तो नहीं रख पाए लेकिन फिर भी वो रनों की रेस में टॉप-5 में बरकरार है। ऋषभ पंत ने अब तक 5 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 158 रन बना लिए हैं।

शिखर धवन(दिल्ली कैपिटल्स)-152 रन

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज शिखर धवन के लिए इस सीजन में अब तक वो लय तो नहीं दिखी है जिसके लिए वो जाने जाते हैं। लेकिन फिर भी शिखर धवन इस सीजन में छोटी-छोटी पारियां खेलकर अपने रनों के आंकड़े को 150 के पास पहुंचा चुके हैं। धवन के नाम इस सीजन में 5 मैचों में 152 रन हो चुके हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- ऑरेंज कैप की रेस में डेविड वार्नर निकले सबसे आगे, तो कड़ी टक्कर दे रहा ये खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.