इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के अब तक 25 मैच ही खेले गए हैं। लेकिन इस आधे से भी कम सफर के दौरान कई खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। हर मैच के साथ एक के बाद एक खिलाड़ी चोटिल होता जा रहा है जिससे लगता है कि ये सीजन इंडियन प्रीमियर लीग नहीं बल्कि इंजरी प्रीमियर लीग हो चला है।
दिल्ली कैपिटल्स की टीम पर खिलाड़ियों की चोट की मार
अब तक कई खिलाड़ी चोट की भेंट चढ़ चुके हैं जिसमें सबसे ज्यादा मुश्किल में इन दिनों दिल्ली कैपिटल्स की टीम नजर आ रही है। जिनके एक के बाद एक कई खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं।

इस सीजन में नए नाम के साथ उतरी दिल्ली कैपिटल्स किसी तरह से खिताब जीतना चाहती है और अब तक उन्होंने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है लेकिन अपने कुछ खिलाड़ियों की चोट ने उन्हें झटका दिया है।
हर्षल पटेल और मनजोत कालरा जैसे खिलाड़ी हैं चोटिल
दिल्ली कैपिटल्स इस सीजन में अब तक 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ खड़ी है जिनके प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार हैं लेकिन कुछ खिलाड़ियों को चोटिल होने से राह मुश्किल हो गई है। चोटिल खिलाड़ियों की बात करें तो तेज गेंदबाज हर्षल पटेल चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

इसके अलावा सलामी बल्लेबाज मनजोत कालरा भी चोटिल हो गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स मनजोत को प्लेइंग इलेवन में जगह देने के बारे में देख रही थी लेकिन उन्हें केकेआर के खिलाफ मैच से पहले फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।
रिकी पोंटिंग ने अपने खिलाड़ियों की चोट को लेकर कही ये बात
दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने अपने खिलाड़ियों की चोट को लेकर बात की जिसमें उन्होंने हर्षल पटेल को लेकर कहा कि
“किंग्स इलेवन के खिलाफ खेले गए मैच में उनको दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। वास्तव में हमें उस फ्रैक्चर की तह तक पहुंचने में काफी दिन लग गए। उनके पास कुछ एक्स-रे हैं। उन्हें तीन-चार सप्ताह तक बाहर रखा जाएगा। जो मूल रूप से तो उन्हें टूर्नामेंट से बाहर कर रही है।”

“हमें अब उनके प्रतिस्थापन्न खिलाड़ी को खोजने की जरूरत है। हमें आज उन्हें(मनजोत) पूर्ण फिटनेस टेस्ट पास करने की जरूरत है। इसलिए आज हमें यहां ट्रायल पर जितने भी लोग मिले उसके उतने ही कारण हैं।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- केकेआर के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई बुरी खबर, एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल appeared first on Sportzwiki.