इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में मंगलवार को एक एकतरफा मुकाबला देखने को मिला। चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राईडर्स के बीच खेले गए इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने आसानी से हराते हुए जीत के साथ अपनी लय को बरकरार रखा है, इसी के साथ चेन्नई ने टेबल टॉप कर ली है
केकेआर के बल्लेबाज सीएसके खिलाफ हुए नाकाम
चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इस सीजन में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन कर रही कोलकाता नाइट राईडर्स की इस मैच में मेजबान सीएसके ने एक नहीं चलने दी और आसानी से पीट डाला।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। और केकेआर की बल्लेबाजी क्रम को झकझोर दिया।
गेंदबाजों के साथ ही सीएसके के फील्डरों ने भी दिखाया दम
अपने कप्तान के फैसले के सही साबित करते हुए सीएसके के गेंदबाजों ने पहले ओवर से ही केकेआर को झटके दिए। दीपक चाहर ने शुरुआती विकेट झटके तो मध्यक्रम को स्पिन गेंदबाजों ने कोई मौका नहीं दिया।

इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी के साथ ही फील्डरों ने भी शानदार योगदान दिया। जिसमें रविन्द्र जडेजा ने एक जबरदस्त कमिटमेंट दिखाते हुए सुपरमैन की तरह निश्चित छक्के को बचाया।
रविन्द्र जडेजा ने सुपरमैन की तरह आन्द्रे रसेल के छक्के को बचाया
कोलकाता नाइट राईडर्स की पारी के 14वें ओवर में स्कॉट कुग्लाइन गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की तीसरी गेंद पर आन्द्रे रसेल ने एक जबरदस्त शॉट खेला। जो निश्चित छक्के ही तरफ जा रहा था।

Sprinting Jaddu saves a SIX https://t.co/917T158tRR
— kpkalal239@gmail.com (@kpkalal239) April 10, 2019
लेकिन स्क्वायर लेग पर रविन्द्र जडेजा ने दौड़ लगाने के साथ ही छलांग लगाते हुए एक हाथ से छक्के को रोक लिया। इस तरह से जडेजा के एफर्ड को देखकर आन्द्रे रसेल भी चौंक गए।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post IPL 2019- आन्द्रे रसेल के छक्के को रविन्द्र जडेजा ने सुपरमैन बन रोका, तो देखने लायक था रसेल का रिएक्शन appeared first on Sportzwiki.