Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- नो बॉल विवाद में महेन्द्र सिंह धोनी के शामिल होने पर माइक हसी ने कही ये बड़ी बात

इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में विवादों का ऐसा साया छाया हुआ है जिसके नीचे ना बड़े-बड़े खिलाड़ी भी आने लगे हैं। जिसमे शुक्रवार को खेले गए मैच में एक ऐसा खिलाड़ी शामिल हुआ है, जिसके बारे में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि हैं महेन्द्र सिंह धोनी….

महेन्द्र सिंह धोनी का अंपायरों के साथ बहस का मामला

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में एक नो बॉल के लिए डगआउट से होते हुए पिच पर जा पहुंचे और अंपायरों से जोरदार बहस की।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ महेन्द्र सिंह धोनी के द्वारा अंपयारों के साथ की गई इस हरकत के बाद तो क्रिकेट जगत के बड़े-बड़े दिग्गज खिलाड़ी धोनी की जमकर आलोचना कर रहे हैं। धोनी के इस काम को पूरी तरह से गलत बता रहे हैं।

माइक हसी ने दी अपनी प्रतिक्रिया, इस मामले से निकल कर बढ़ना चाहते हैं आगे

लेकिन वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग के बाद अब चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी सलाहकार माइक हसी ने इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Like the players, rules made for umpires: BCCI treasurer

माइक हसी ने इस घटना को ज्यादा तवज्जो ना देकर आगे बढ़ने की बात कही है। माइक हसी ने कहा कि

ये घटना नुकसान होने की तरह है। और फिर आप अगले मैच को जितनी जल्दी हो सके आगे बढ़ सकते हैं। तो ईमानदार होने के लिए हमने इस बारे में बात नहीं की है। इससे निपटते हुए हम आगे बढ़ चले हैं।”

हम इसे मैच के खत्म होने के बाद भी भूल चूके

हसी ने आगे कहा कि,

“हां, ये सब हुआ है और ये खेल के बाद बहुत सही तरीके से निपटाया गया है। और वो खेल समाप्त हो गया है। अब ये समाप्त हो गया है और ये आईपीएल के बारे में बात है। आपको अगले मैच में बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ना है। इस बारे में कोई मतलब नहीं है। इसके बारे में चिंता करने और इसके बारे में जोर देने से अच्छा है कि हम आगे बढ़े।”

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- नो बॉल विवाद में महेन्द्र सिंह धोनी के शामिल होने पर माइक हसी ने कही ये बड़ी बात appeared first on Sportzwiki.