चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रविवार को बहुत रोमांचक मुकाबला हुआ. इस मुकाबले को चेन्नई ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बदौलत जीत लिया. रोमांच से भरे इस मुकबले में चेन्नई ने 8 रनों से जीत दर्ज की. इस जीत के बदौलत चेन्नई की टीम अब भी पॉइंट टेबल पर अपना दबदबा बना रखी है.

असंभव सा दिखाई दे रही जीत को संभव में बदलने का जज्बा अगर धोनी जैसा हो तो कोई टीम भी पीछे हो सकती है. एक समय टीम राॅजस्थान से बहुत पीछे चल रही थी, लेकिन धोनी ने तो पूरे पासा ही पलट दिया.
चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक वक्त 27 रनों पर तीन और 88 रनों पर 4 विकेट खो दिए थे. यहां से टीम एक बड़े लक्ष्य से काफी दूर नजर आ रही थी. अंतिम के ओवरों में गेंदबाजों के लिए काल बनकर आने वाले धोनी ने अनहोनी को होनी करके दिखा दिया, जिसके चलते टीम जीत दर्ज करने में सफल रही. धोनी ने नाबाद 46 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली.

स्टोक्स ने धोनी की जमकर की तारीफः
मैच के बाद राजस्थान रॉयल्स के ऑल राउंडर बेन स्टोक्स ने कहा
”आपको सीख लेनी होगी कि किस तरह से वह खेल को अंत तक लेकर गए और अपना काम पूरा किया. आपको यह कहना होगा कि दुनिया का बेस्ट खिलाड़ी ही ऐसा कर सकता है.”

आगे स्टोक्स ने राजस्थान रॉयल्स की हार पर कहा
”देखिए पहले तीनों मैचों में हम जीतने की स्थिति में थे. हमें पता है कि हम उन जीत के मौकों पर खरा नहीं उतर पाए. यह आखिरी ओवर था, जहां हम उस सीमा को पार नहीं कर सके. हाँ, पहले तीन मैच गंवाने के बाद शायद आप नहीं कह सकते कि इससे कुछ सकारात्मकता मिल सकती है, लेकिन मेरे हिसाब से अतीत पर बात नहीं करनी चाहिए.”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इस लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो तो प्लीज कमेंट करें.आगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया है, तो कृपया अभी लाइक करे, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपतक पहुंचा सके.
The post IPL 2019: बेन स्टोक्स भी हुए महेंद्र सिंह धोनी के मुरीद, राजस्थान की हार के बाद भी कही ये बात appeared first on Sportzwiki.