Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019- ऑरेंज कैप की रेस में इन दोनों बल्लेबाजों ने एक बार फिर से मारी एन्ट्री, टॉप पर दागी क्रिकेटर

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में जोरदार जंग देखने को मिल रही है। इस जंग में बल्लेबाजी और गेंदबाजी से खिलाड़ियों के बीच खास प्रतिस्पर्धा हो रही है। इसमें बल्लेबाजों की बात करें तो यहां देश और विदेश के बल्लेबाजों के बीच ऊपर-नीचे का खेल चल रहा है।

ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 पर है यें बल्लेबाज

सबसे ज्यादा रनों के लिए ऑरेंज कैप की होड़ में खिलाड़ियों के बीच मजबूत टक्कर देखने को मिल रही है जिसमें सोमवार को मैच के बाद टॉप 5 में फिर से बदलाव हुआ है।

डेविड वार्नर(सनराईजर्स)- 254 रन

सनराईजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर जबरदस्त लय में नजर आ रहे हैं। डेविड वार्नर का बल्ला जिस तरह से इस सीजन में बोल रहा है उससे तो उनके आगे कोई नहीं बढ़ पा रहा है। डेविड वार्नर तीन मैचों के बाद सबसे ज्यादा 254 रन बना चुके हैं।

जॉनी बेयरेस्टो(सनराईजर्स)- 198 रन

सनराईजर्स हैदराबाद की ऑरेंज आर्मी का जबरदस्त धमाल दिख रहा है। इनके डेविड वार्नर ही नहीं जॉनी बेयरेस्टो भी रनवीर की लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। जॉनी बेयरेस्टो इस सीजन के 3 मैचों में 198 रन बना चुके हैं और अपना प्रभाव डाल रहे हैं।

 

आन्द्रे रसेल(केकेआर)- 159 रन

कोलकाता नाइट राईडर्स की टीम के स्टार ऑलराउंडर आन्द्रे रसेल का बल्लेबाजी में जादू बरकरार है। आन्द्रे रसेल ने अब तक खेले तीनों ही मैचों में खास और उपयोगी पारी खेली है। आन्द्रे रसेल अब तक खेले 3 मैचों में अपने नाम 159 रन कर चुके हैं और वो नंबर तीन पर हैं।

IPL-12: Kolkata's second consecutive victory over Russell's all-round performance

ऋषभ पंत(दिल्ली कैपिटल्स)- 153 रन

दिल्ली कैपिटल्स के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का जलवा इस आईपीएल में जारी है। ऋषभ पंत का बल्ला पहले मैच में तूफानी पारी के बाद कुछ कम हुआ लेकिन चौथे में बढ़िया पारी खेल अपने रनों की संख्या को डेढ़ सौ के पार पहुंचा कर 4 मैचों में 153 रन बना चुके हैं।

शिखर धवन(दिल्ली कैपिटल्स)- 140 रन

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज शिखर धवन भी इस सीजन में उपयोगी पारियां खेल रहे हैं। शिखर धवन ने वैसे अब तक कोई बड़ी पारी तो नहीं खेली लेकिन इन्होंने छोटी-छोटी पारियों से अब 4 मैचों में अपने रनों की संख्या को 140 तक पहुंचा दिया है। और टॉप-5 में जगह बना ली है।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019- ऑरेंज कैप की रेस में इन दोनों बल्लेबाजों ने एक बार फिर से मारी एन्ट्री, टॉप पर दागी क्रिकेटर appeared first on Sportzwiki.