Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा को पसंद नहीं आ रही विराट का टीम मैनेजमेंट, इन्हें माना हार का जिम्मेदार

2016 में आईपीएल फाइनल में हार के बाद से पिछले 2 सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए बहुत ही खराब गये थे. इस आईपीएल सीजन में नए खिलाड़ियों को साथ खेल रही बैंगलोर की टीम को इस आईपीएल में अच्छा करने की आस थी. लेकिन बैंगलोर की टीम का प्रद्रर्शन इस बार भी बहुत निराशाजनक है.

पहले 4 मैच हार कर पॉइंट टेबल में सबसे नीचे है बैंगलोर की टीम

बैंगलोर की टीम ने अभी तक इस आईपीएल में चार मैच खेंले है और उसको चारों ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है. बैंगलोर अपना पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स से, दूसरा मैच मुंबई इंडियंस से, तीसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और अब उसको राजस्थान रॉयल्स से भी हार का सामना करना पड़ा है.

बैंगलोर का ऐसा प्रदर्शन तब है जब उसके पास विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे विश्वस्तरीय बल्लेबाज हैं. बैंगलोर की सबसे बड़ी कमजोरी उसकी गेंदबाजी है. जिसने अभी तक चार मैच में मात्र 16 विकेट लिए है जिसमे से युजवेंद्र चहल ने अकेले ही 8 विकेट लिए है.

नेहरा ने हार के लिए ख़राब फील्डिंग को माना जिम्मेदार

बैंगलोर के गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा ने राजस्थान रॉयल्स से मिली हार के बाद खराब फील्डिंग को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि

“हमने बहुत अच्छी बल्लेबाजी नहीं की और साथ में ही हमने अहम मौके पर ख़राब फील्डिंग करके 4 बड़े कैच भी छोड़े जो हार की बड़ी वजह भी बनी क्योंकी अगर आप देंखे तो हमारे गेंदबाजो ने मैच को अंतिम ओवर तक खिंचा और खेल 1 गेंद पहले ही खत्म हुआ. इसलिए हमको अपनी फील्डिंग के स्तर में सुधार करना होगा.”

नेहरा ने कहा कि

“हम हर बार पहले खेल कर 200 रन नहीं बना सकते है. हमने शुरुआत अच्छी की थी पर बीच के ओवरों में हमने जल्दी जल्दी विकेट खोकर अपनी लय खो दी थी. गोपाल ने सच में बहुत ही अच्छी गेंदबाजी की थी.”

नेहरा ने की चहल की तारीफ़

नेहरा ने गेंदबाजी में हो रहे सुधार पर कहा कि

“यदि आप देंखे तो राजस्थान के खिलाफ हम अपनी योजनायों पर काम कर रहे थे, जिसका हमको परिणाम भी मिल रहा था पर ख़राब फील्डिंग के कारण वो मौके हमारे हाथ से निकाल गये. मोहम्मद सिराज और चहल ने आज जिस तरह गेंदबाजी से वो काफ़ी अच्छा था. नवदीप सैनी ने अभी तक बस 2 या 3 मैच में खेंले है और वो लगातार सुधार कर रहा है. मार्कस स्टोइनिस भी अब हमारे पास एक गेंदबाजी के विकल्प है. आगे और भी जगहों पर सुधार करके खेंलेंगे.”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post IPL 2019: राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजी कोच आशीष नेहरा को पसंद नहीं आ रही विराट का टीम मैनेजमेंट, इन्हें माना हार का जिम्मेदार appeared first on Sportzwiki.